★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{हाल ही में पूर्व गृहराज्यमन्त्री द्वारा बीजेपी की सदस्यता लेने के बाद प्रथम बार हुआ है आगमन}
♂÷हाल ही में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लिए महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्यमन्त्री कृपाशंकर सिंह आज मुम्बई से वायुयान द्वारा चलकर बाबतपुर हवाई अड्डे पर पहुँचे।
जहाँ पर उनके स्वागत हेतु जुटे भारी समर्थकों ने बीजेपी ज्वाइन करने के बाद परतम आगमन पर बीजेपी नेता का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनको माला पहनाकर लाद दिया।

इस मौके पर पूर्व मंत्री को स्मृति चिन्ह व शाल ओढ़ाकर कर ख़ैर मक़दम लोगों ने किया।
इस मौके पर भारी सँख्या में उनके समर्थक मौजूद रहें, जिसमें प्रमुख रूप से अखिलेश सिंह,विपिन सिंह,प्रधान धीरेंद्र सिंह सिंटू,प्रधान सोनू सिंह,प्रधान श्यामराज सिंह,सन्तोष राज सिंह,डॉ. राकेश सिंह,राहुल मिश्रा और विजय सिंह डब्लू प्रमुख रूप से मौजूद रहे।























