★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरिजी महाराज एवं मुंबई भाजपा अध्यक्ष व विधायक मंगलप्रभात लोढ़ा ने बंगलादेश के दूतावास जाकर हिंदुओ पर हो रहे अत्याचार तत्काल रोकने की माँग की}
[भारत बांग्लादेश देश का अच्छा सम्बन्ध रहा है लेकिन इस तरह हिंदुओ पर अत्याचार होना,उस रिश्ते को हमेशा के लिए समाप्त कर देने जैसा है]
♂÷हिन्दूओं तथा मंदिर पर किये जा रहे हमले के खिलाफ महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरिजी महाराज एवं मुंबई भाजपा अध्यक्ष व विधायक श्री मंगलप्रभात लोढ़ा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मुंबई स्थित बंगलादेश के दूतावास जाकर बंगलादेश के डिप्टी हाई कमिश्नर से मिला तथा ज्ञापन सौपा।
मुंबई भाजपा अध्यक्ष व विधायक मंगलप्रभात लोढ़ा ने कहा कि यदि बंगलादेश में हिंदुओं पर अत्याचार नहीं रुका, मंदिरो को तोड़ने का कार्य नहीं रुका, महिलाओं पर अत्याचार नहीं रुका, तो मुंबई में रह रहे घुसपैठियों पर उसी प्रकार का व्यवहार किया जाएगा, जैसा बंगलादेश में हिंदुओं पर किया जा रहा है। यदि बांग्लादेश सरकार दंगाइयों को सजा देने में सक्षम नहीं है तो भारत को सौंप दे भारत सरकार उनको फाँसी देगी। उन्होंने हिंदुओ पर हो रहे अत्याचार तत्काल रोकने की माँग की।
महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरिजी महाराज ने कहा कि भारत बांग्लादेश का अच्छा सम्बंध रहा है लेकिन इस तरह हिंदुओं पर अत्याचार होना, उस रिश्ते का हमेशा के लिए समाप्त कर देने जैसा है। हिंदुओं का उत्पीड़न, भारत का हिंदू संत समाज के लिए सहन करने जैसा नहीं है ।
इस अवसर पर उनके साथ मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, विश्वहिंदू परिषद के धनंजय पंडित, मुंबई भाजपा सचिव बिमल भूता, मुंबई भाजपा जिलाध्यक्ष शरद चिंतनकर, मकरंद नारवेकर आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर मुंबई स्थित बंगलादेश के दूतावास के बाहर भारी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।






















