★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{NSUI ने कँगना के द्वारा दिये गए विवादित बयान पर आक्रोश जताते हुए कहा कि आज़ादी को भीख में मिलना कहना बहुत ही है शर्मनाक}
[युवा काँग्रेस ने बॉलीवुड हीरोइन रानौत से पद्मश्री अवार्ड वापस लेने के साथ ही देशद्रोह का मामला दर्ज कर की सख़्त कार्रवाई की मांग]
♂÷बाॅलीवुड अभिनेत्री व हाल ही में पद्मश्री अवार्ड से नवाजी गई मंडी जिला से संबंध रखने वाली कंगना रनौत के द्वारा आजादी को लेकर दिए विवादास्पद बयान के बाद राजनीति गरमाने लगी है. अपने बयान को लेकर अभिनेत्री कंगना लगातार ट्रोल होती नजर आ रही हैं. इनका देशभर में जमकर विरोध किया जा रहा है. साथ ही पूरे हिमाचल प्रदेश में कंगना के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं.
इसी कड़ी में शनिवार को अभिनेत्री कंगना रनौत के गृह राज्य हिमाचल प्रदेश के मंडी और बिलासपुर में पुतला फूंका गया और मनाली में उनके घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया. मनाली के सिमसा में है कंगना का आशियाना है. कंगना रनौत वैसे मूल रूप से मंडी के भांबला की रहने वाली हैं.
अभिनेत्री कंगना रनौत के बिगड़े बोल पर युवा कांग्रेस ने प्रदेश महासचिव रजनीश मेहता की अध्यक्षता में बिलासपुर के गांधी चौक घुमारवीं में पुतला फूंका और केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी की. युवा कांग्रेस ने अभिनेत्री कंगना रनौत से पद्मश्री पुरस्कार वापस लेने व उस पर देशद्रोह का मामला दर्ज कर सख्त कार्यवाही करने की मांग की.
रजनीश मेहता ने कहा कि कंगना के बयान पर तत्काल देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए. ऐसे जहरीले शब्द हिंदुस्तान कभी स्वीकार नहीं करेगा, शनिवार दोपहर को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता गांधी चौक पर एकत्रित हुए और कंगना रनौत के पुतले को आग के हवाले कर कंगना के मुर्दाबाद के नारे लगाए.

कंगना रनौत द्वारा देश की आज़ादी को लेकर दिए गए विवादित बयान से भड़के NSUI के कार्यकर्ताओं ने मंडी शहर के चौहट्टा बाजार में विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कंगना रनौत का पुतला भी जलाया और कंगना रनौत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस दौरान NSUI के जिला महासचिव हरविंदर कुमार ने कहा कि देश की आज़ादी में हजारों की संख्या में फौजी शहीद हुए हैं और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत जो की मंडी जिला से ही संबंध रखती हैं. उनके द्वारा देश की आज़ादी को भीख में मिलना कहना बहुत ही शर्मनाक है.






















