★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{अमेरिका के सैन डिएगो में डॉलर को ले जा रहे ट्रक के पिछले दरवाज़े के खुल जाने से हुई घटना,पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार}
♂÷अमेरिका के सैन डिएगो हाईवे पर अचानक ट्रैफिक थम गया और नोटों की ‘बारिश’ होने लगी. नोटों को ले जा रहे ट्रक के पिछले दरवाजे खुलने से यह घटना हुई. उसके बाद सड़क से गुजर रहे कई लोगों ने इन पैसों को लूटने शुरू कर दिया. जिनके पास जितना पैसा आया, उसे लेकर चलते बने.
मामले की जानकारी मिलने पर वहां पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. इस बीच एफबीआई ने लोगों से उन पैसों को लौटाने की अपील की है. एजेंसी ने कहा कि अगर पैसे नहीं लौटाए गए, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. एफबीआई ने कहा कि वह घटना स्थल का वीडियो और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.
नोट लूटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें लोगों को पैसा उठाते और ले जाते देखा जा रहा है. पुलिस ने लोगों को पैसे वापस करने या संभावित आपराधिक आरोपों का सामना करने के लिए 48 घंटे का समय दिया है. अधिकारियों ने बताया कि दो लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है.






















