★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
धरमपेठ में 60 एकड़ में बनी 10 मंजिला राष्ट्रीय कैन्सर संस्थान में है 470 बेड की है सुविधा,2017 में उधोगपति रतन टाटा नें किया था प्रथम चरण का शुभारंभ
उद्घाटन के अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिन्दे,उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत तमाम शख़्सियतें रहेंगी मौजूद
♂÷महाराष्ट्र के धरमपेठ में कल यानी 27 अप्रैल को राष्ट्रीय कैंसर संस्थान का उद्घाटन सरसंघचालक डॉ. मोहनजी भागवत व केंद्रीय गृह मंत्री अमितभाई शाह संयुक्त रूप से करेंगे।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी,मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत तमाम महत्वपूर्ण शख़्सियतें मौजूद रहेंगी।
ज्ञात हो कि देवेंद्र फडणवीस ने 25 साल पहले इस क्षेत्र के लिए कैंसर चिकित्सा संस्थान खोलने के लिए योजना बनाई थी जो अब उनका सपना पूरा हुआ है।
वर्ष 2012 में धरमपेट में 20 बेड का अस्पताल शुरू किया गया था,
फ़िर इस नए स्थान पर 2015 में शिलान्यास किया गया था।
वर्ष 2017 में, पहले चरण का शुभारंभ देश के विख्यात उधोगपति व समाजसेवी रतन टाटा ने किया था।
तब यह अस्पताल देश में पहली बार शिशुओं के लिए 125 बिस्तरों वाला विशेष वार्ड का बना था।
अब मौजूदा दौर में 60 एकड़ में फैली दस मंजिला ईमारत के साथ 470 बिस्तरों वाली विशाल सुविधायुक्त राष्ट्रीय कैंसर संस्थान बनकर तैयार है।
मालूम हो कि अब तक 8.50 लाख मरीजों की चिकित्सा व मदद की जा चुकी है।
इस चिकिसकीय संस्थान से विदर्भ ही नहीं बल्कि मध्य प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ के मरीजों के लिए भी सुविधा उपचार, आवास, भोजन, परामर्श सब एक ही छत के नीचे मुहैया कराया जायेगा।




