(मुकेश सेठ)
(मुम्बई)

मतगणना केंद्र पर मोबाइल,इलेक्ट्रॉनिक सामान लाने पर पर प्रतिबंध के साथ लागू हुई निषेधाज्ञा बताया ज़िला निर्वाचन अधिकारी/कलेक्टर ने

विधानसभा क्षेत्रवार ईवीएम वोटों की गिनती के लिए 14 टेबल तो डाक मतपत्रों की गिनती के लिए भी लगेंगे 14 टेबल

मीडिया कर्मी मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल केवल मीडिया सेन्टर में ही कर सकेंगे

मुंबई शहर जिले के मुंबई दक्षिण और मुंबई दक्षिण मध्य दोनों लोकसभा क्षेत्रों के लिए बीते दिनों, मतदाताओं ने जनादेश देकर जनप्रतिनिधि के रूप में किसे चुनकर देश कि सबसे बड़ी पंचायत में भेजेगा यह 4 जून को स्पष्ट हो जाएगा।

मुम्बई ज़िला निर्वाचन व प्रशासन ने केंद्रीय चुनाव आयोग के निर्देशानुसार वोटों की गिनती शांतिपूर्ण और सुरक्षा तरीके से कराने के लिए चाक चौबंद व्यवस्था कर चुका है।
संवैधानिक मताधिकार का प्रयोग करने वाले मतदाताओं ने किस प्रत्याशी के हाथ में राजयोग की लकीरें खिंच दी है उन मतों के परिणाम केंद्र को गाडी अड्डा, वेयरहाउस, शिवडी, मुंबई में बनाया गया है।
मुंबई जिला निर्वाचन अधिकारी/कलेक्टर संजय यादव ने बताया कि मुंबई शहर जिला चुनाव प्रशासन इसके लिए तैयार है।
उन्होंने बताया कि मतगणना केन्द्र इलाके में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी,उम्मीदवारों के गणना एजेंटों, वोटों की गिनती के लिए नियुक्त अधिकारियों, कर्मचारियों को मतगणना केंद्र के अंदर मोबाइल फोन और कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाना प्रतिबंधित किया गया है। प्रवेश द्वार पर इसकी जांच के बाद ही मतगणना केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।
कलेक्टर ने बताया कि केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने जीएस प्रियदर्शी (आईएएस) और राम प्रकाश (एससीएस) को मुंबई दक्षिण मध्य लोकसभा क्षेत्र के लिए गिनती निरीक्षक और राजीव रंजन (आईएस) को मुंबई दक्षिण लोकसभा क्षेत्र एएस) और नवाब दीन (एससीएस) के लिए गिनती निरीक्षक नियुक्त किया गया है।
मुंबई शहर कलेक्टर और जिला चुनाव अधिकारी संजय यादव ने जानकारी दी कि मुंबई दक्षिण मध्य लोकसभा क्षेत्र के चुनाव निर्णय अधिकारी विकास पानसरे, मुंबई दक्षिण लोकसभा क्षेत्र के चुनाव निर्णय अधिकारी रवि कटकधोन लगातार मतदान केंद्र पर आवश्यक सुविधाओं और उपायों की समीक्षा कर रहे हैं।
मतगणना केंद्र पर प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र के लिए वोटिंग मशीन (ईवीएम) के लिए एक अलग मतगणना कक्ष तैयार किया गया है और प्रत्येक कमरे में 14 टेबलों पर मतों की गिनती की जाएगी। प्रत्येक टेबल पर एक सूक्ष्म निरीक्षक, एक गणना पर्यवेक्षक, एक गणना सहायक और एक कांस्टेबल तैनात है।
श्री यादव ने कहा कि इसके अलावा एक लोकसभा क्षेत्र के लिए पोस्टल वोटों की गिनती के लिए 14 टेबल और सर्विस वोटरों की प्री-काउंटिंग के लिए दो अलग-अलग कमरे तैयार किए गए हैं। डाक मतों की गिनती सुबह 8 बजे चुनाव रिटर्निंग ऑफिसर के सामने शुरू होगी,उसके बाद सहायक चुनाव रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग मशीनों पर वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी।

ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मुंबई दक्षिण लोकसभा सीट के वोटों की गिनती निर्वाचन क्षेत्र के निम्नलिखित राउंड अनुसार की जाएगी, जिसमें वर्ली विधानसभा क्षेत्र में 18, शिवडी-19, भायखला-19, मालाबार हिल-20, मुंबादेवी-16, कोलाबा-20 जैसे राउंड होंगे।
तो वहीं मुंबई दक्षिण मध्य लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अणुशक्तिनगर विधानसभा क्षेत्र-19, चेंबूर-21, धारावी-19, शिव-कोलीवाड़ा-19, वडाला-18, माहिम 18, राउंड में मतों की गिनती होगी।
उन्होंने कहा कि विभिन्न कक्षों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है जैसे सैनिक मतदाताओं के मतपत्रों की जांच के लिए स्थापित ईटीपीबीएमएस कक्ष, सभी मतगणना कक्षों में राउण्डवार एनकोर प्रणाली की जानकारी भरने के लिए स्थापित कक्ष, अभ्यर्थीवार आंकड़ों के सारणीकरण के लिए सारणीबद्ध कक्ष स्थापित किया गया है। मतगणना के बाद ईवीएम और संवैधानिक व गैर संवैधानिक लिफाफों को सील करने के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। मतगणना कक्ष में प्रत्येक टेबल पर अभ्यर्थियों द्वारा नियुक्त गणना एजेंटों को यह जानकारी देने के लिए बोर्ड लगाए गए हैं कि किस मतदान केंद्र की गणना किस टेबल पर की जाएगी।
मतगणना केंद्र परिसर में प्रवेश करते समय पुलिस द्वारा प्रत्येक व्यक्ति की जांच की जाएगी और बिना आधिकारिक पास के किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही प्रवेश द्वार से ही मतगणना प्रतिनिधियों एवं मतगणना के लिए नियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए अलग-अलग प्रवेश की व्यवस्था की गयी है।साथ ही जगह-जगह दिशा-निर्देश बोर्ड लगाकर मतगणना कक्ष में प्रवेश की भी जानकारी दी गयी है.
ज़िला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने जिले में लोकसभा आम चुनाव की तरह ही मतगणना की संपूर्ण प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, भयमुक्त एवं निष्पक्ष माहौल में संपन्न कराने के लिए निषेधाज्ञा लागू कर दी गयी है।
गत 2 जून की सुबह 6 बजे से 5 जून की मध्यरात्रि 12 बजे तक 300 के दायरे में चुनाव के संबंध में लगे अधिकारी या ऐसे मतगणना केंद्र पर या ड्यूटी में लगे किसी लोक सेवक के अलावा कोई भी व्यक्ति शिवडी में मतगणना केंद्र या मतगणना केंद्र के परिसर से मीटर की दूरी पर, पुलिस उपायुक्त (अभियान), बृहन्मुंबई द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, राजमार्ग सड़क, लेन या किसी अन्य सार्वजनिक स्थान पर घूमने या बनाने और शामिल होने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि मतगणना केन्द्र परिसर में मीडिया सेंटर तैयार किया गया है और जिन मीडिया प्रतिनिधियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पास दिया गया है उन्हें ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
मीडिया प्रतिनिधि भी मोबाइल फोन का उपयोग केवल मीडिया सेंटर में ही कर सकेंगे,वास्तविक मतगणना केंद्र पर जाते समय उन्हे अपना मोबाइल,मीडिया सेंटर पर जमा कराना होगा।
कुल मिलाकर जहां ज़िला निर्वाचन/प्रशासन निर्विघ्न वोटों की गिनती कराने को लेकर कमर कस चुका है तो वहीं मुंबईकरों में यह जानने की बेचैनी बढ़ती जा रही है कि उनके क्षेत्र के लोकसभा सीट पर अबकी बार किसके सिर ताज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IMG 20240602 WA0002 300x240 Previous post चरण कमल बंदों हरिराई
IMG 20240605 WA0000 300x165 Next post शेखचिल्ली वाले मंसूबे राहुल के !