(मुकेश सेठ)
(मुम्बई)

फडनवीस ने टिकट मिलने पर बधाई देते हुए जीत की मनोकामना किया प्रकट

जौनपुर वासियों के हर सुख दुःख में मजबूती से खड़े रहते है कृपाशंकर सिंह: गिरीशचन्द्र

महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्यमंत्री व उत्तर भारतीय भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह को उत्तर प्रदेश के जौनपुर सदर लोकसभा सीट से शुक्रवार को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

लोकसभा उम्मीदवार घोषित होने के बाद आज रविवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सरकारी आवास सागर पर जाकर कृपाशंकर सिंह ने मुलाकात की।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री फडनवीस ने लोकसभा प्रत्याशी कृपाशंकर को शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत करते हुए जीत की मनोकामना प्रकट की।
इस अवसर पर एड. अखिलेश चौबे, उद्योगपति विजय यादव भी मौजूद रहे।
उधर जौनपुर विधानसभा सदर सीट विद्यायक व उत्तर प्रदेश सरकार में युवा व खेलकूद कल्याण राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार गिरीश चन्द्र यादव ने भी कृपाशंकर सिंह को लोकसभा सीट 73 जौनपुर से बीजेपी उम्मीदवार बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हे बधाई दी है।
उन्होंने कहा कि श्री सिंह एक जननेता है और उत्तर भारतीय खासकर जौनपुर निवासी जो मुम्बई महाराष्ट्र में रोज़ी रोटी के लिए हैं, उनके हर सुख दुःख में कृपाशंकर सिंह मजबूती के साथ खड़े रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IMG 20240303 WA0017 300x298 Previous post “मोदी शाह”की जोड़ी ने चौंकाते हुए कृपाशंकर सिंह को जौनपुर सीट पर भेजा कमल खिलाने
IMG 20240303 WA0022 300x241 Next post संकट के मुहाने पर वन्यजीव आबादी