(मुकेश सेठ)
(मुम्बई)
स्वस्थ शरीर में ही होता है स्वस्थ मस्तिष्क का विकास: ओमप्रकाश सिंह
शिया कॉलेज के मैदान में पत्रकारों ने दिखाया दम,पूर्व मंत्री कृपा शंकर सिंह और ओमप्रकाश सिंह ने किया सम्मानित
जौनपुर शहर के शिया इंटर कॉलेज के मैदान पर रविवार को पत्रकारों के बीच एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल के मैदान पर खबरनवीसों ने न केवल अपने बल्ले और गेंद से कमाल दिखाया, बल्कि खेल भावना की भी एक मिसाल पेश की।
मैच के समापन पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपा शंकर सिंह तथा वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीम के सभी सदस्यों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर कृपा शंकर सिंह ने कहा कि पत्रकार दिन-भर खबरों की भागदौड़ में व्यस्त रहते हैं, ऐसे में खेल न केवल तनाव कम करता है बल्कि आपसी भाईचारे को भी बढ़ावा देता है।
पत्रकारों द्वारा यह बताया गया की आगामी रविवार को पत्रकार औरअधिकारियोंके बीच मैच खेला जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट ओमप्रकाश सिंह ने पत्रकारों की खेल प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है और पत्रकारों ने मैदान पर जो ऊर्जा दिखाई है, वह काबिले तारीफ है।
आयोजन समिति ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर जिले के कई वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे जिनमें प्रमुख रूप से अजीत सिंह, सुशील कुमार स्वामी, देवेंद्र खरे,संजय अस्थाना,दीपक सिंह, राजन मिश्रा, सुशील तिवारी,बृजेश मिश्रा,आबीस इमाम सनी, काजू सिंह, दीपक श्रीवास्तव, मसूद,असलम परवेज, आलोक सिंह, शरद सिंह, अंकित श्रीवास्तव, इमरान अब्बास, अंकित मिश्रा, दानिश इकबाल, बख्तियार आलम,रोहित, सामाजिक कार्यकर्ता और खेल प्रेमी मौजूद रहे।




