(हसीब सिद्दीकी)
(लखनऊ)
मेहरू जाफर पत्रकार के साथ ही सामाजिक सरोकारों से जुड़ी कार्यकर्ता के साथ ही कई पुस्तकों की लेखिका भी थी,प्रेस क्लब और यूनियन ने जताया शोक
सत्तर के दशक के शुरू में पत्रकारिता शुरू करने वाली लखनऊ की पहली महिला पत्रकार और यू.पी. वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन का प्रमुख चेहरा रही मेहरू जाफर का गोवा में निधन हो गया।
मेहरू जाफर पत्रकार के अलावा समाजी सरोकारों से जुड़ी एक्टीविस्ट और कई पुस्तकों की लेखिका भी थीं। वह वर्ष 1978 के आई.एफ.डब्ल्यू.जे. के चित्राकूट सम्मेलन के प्रमुख आयोजकों में थी।
यू.पी. वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन के अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी और महामंत्राी देवराज सिंह, आई.एफ.डब्ल्यू.जे. के अध्यक्ष गोपाल मिश्र एवं मंत्राी विश्वदेव राव, यू.पी.प्रेस क्लब के अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार सिंह तथा यूनियन की लखनऊ इकाई के अध्यक्ष शिव शरण सिंह ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
उल्लेखनीय है कि मेहरू जाफर 1970 के दशक के शुरू में लखनऊ में पहली महिला पत्रकार थीं। उनके साथ ही सीमा मुस्तफा और ललिता सुब्राह्मणयम ने भी पत्रकारिता क्षेत्रा में प्रवेश किया था।





