(मुकेश सेठ)
(मुंबई)
मुंबई में राशन दुकानदारों की शीर्ष संस्था ‘मुंबई राशन दुकानदार संगठन’ के अध्यक्ष श्री नवीन मारू का जन्मदिन मुंबई जनता दल (सेक्युलर) के कार्यालय में मनाया गया।
इस अवसर पर कई प्रमुख नेता और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इनमें नेशनल पीपुल्स पार्टी (महाराष्ट्र) के अध्यक्ष अमित वेलुरकर पाटिल; मुंबई जनता दल (सेक्युलर) के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार बाजपेयी; श्री कच्छी विसा ओसवाल जैन महाजन की सेक्रेटरी, सीए पुष्पा शाह; महाराष्ट्र जनता दल (सेक्युलर) के महासचिव, विनोधन मोरे सहित कई अन्य लोग शामिल थे।
समारोह को संबोधित करते हुए अमित वेलुरकर पाटिल ने कहा कि श्री नवीन मारू गरीबो राशन कार्डधारकों के मसीहा है । श्री विनोधन मोरे ने नवीन मारू की सराहना करते हुए उन्हें एक महान योद्धा बताया। श्री मोरे ने कहा कि नवीन मारू केवल राशन दुकानदारों के अधिकारों के लिए ही नहीं, बल्कि शहर के लाखों गरीब राशन कार्डधारकों के अधिकारों और न्याय के लिए भी निरंतर संघर्ष करते रहते हैं। सीए पुष्पा शाह ने कहा कि श्री नवीन मारू के अथक परिश्रम, निस्वार्थ नेतृत्व और जनसेवा के प्रति समर्पण के कारण समाज के सभी वर्गों में उनका गहरा सम्मान है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों और शुभचिंतकों ने उनके दीर्घायु, स्वस्थ और सफल जीवन की कामना की।





