WhatsApp Image 2019 05 05 At 12.07.14 AM

★मुकेश सेठ★
◆मुम्बई◆
{मुम्बई के बड़े उधोगपति/निर्दलीय प्रत्याशी अशोक सिंह ने कोतवाली में 5 लोगों के विरुद्ध दर्ज कराये FIR व डीएम-एसपी को दी जानकारी}
[डीएम को लिखित जानकारी दी कि इनलोगो से है जानमाल का खतरा व प्मीडिया को बताई सारी बातें]
(आरोपियों का कहना है कि प्रत्याशी पुत्र ने फ़ोन कर दी है परिवार समेत उठवा लेने की धमकी,किया वायरल बातचीत की रिकार्डिंग)

WhatsApp Image 2019 05 05 At 12.07.14 AM

♂÷यूपी के जौनपुर संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे निर्दल प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह ने थाना कोतवाली में अपने उपर जान माल का खतरा बताते हुए चार पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
खबर है कि चुनाव में प्रचार हेतु अशोक कुमार सिंह ने अपने खास सिपह सालार के माध्यम से किसी प्रेस से पंपलेट छपवाया था। उनके सिपहसालार ने पैसे के भुगतान के लिए कहा तो दो-तीन दिन तक टरकाते रहे। बीती 3/4 मई की रात को पालिटेक्निक अपने कार्यालय पर खास साथी को पैसा देने के लिए बुलाया वहां पर तू-तू मैं-मैं करने लगे बात इतनी बढ़ गई कि समर्थको ने ही अशोक कुमार सिंह की दैहिक समीक्षा कर दिया। इसके बाद अशोक कुमार सिंह थाना कोतवाली पहुंच गए और पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दिया है। घटना के दूसरे दिन निर्दल प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह ने जिलाधिकारी से मिल कर अपने जान माल के खतरे का प्रत्यावेदन दिया है। तत्पश्चात मीडिया से मुखातिब होकर अपने उपर हुए हमले का बयान दिया है।

बता दें कि चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह जिस तरह पैसे लुटा कर अपने चुनाव प्रचार को चढ़ाने का प्रयास कर रहे थे एसी घटना की संभावना पहले से ही आंकी जा रही थी। जो भी हो यह घटना पूरे जनपद में चर्चा का विषय बनी है कि निर्दल प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह अपने ही समर्थकों के हाथों पिट गये है।
उधर आरोपियों ने भी प्रत्याशी पुत्र के द्वारा मोबाइल फोन पर घर से उठवा लेने की धमकी की बात की रिकॉर्डिंग को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है और पुलिस को भी सारी जानकारी दी है।

By Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *