TehelkaNews

सनी को यह अवॉर्ड उनकी फिल्म ‘चिप्पा’ के लिए दिया गयाफिल्म का निर्देशन ऑस्ट्रेलिया के निर्देशक गर्थ डेविस ने किया
मुंबई. 19वें न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में 11 साल के सनी पवार को सर्वश्रेष्ठ बाल अभिनेता का अवॉर्ड मिला। सनी को यह अवॉर्ड उनकी फिल्म ‘चिप्पा’ के लिए दिया गया। ऑस्ट्रेलिया के निर्देशक गर्थ डेविस ने इस फिल्म का निर्देशन किया है।
झुग्गी झोपड़ी में रहते हैं सनी
- सनी मुंबई में कुची कुर्वे नगर की झुग्गी झोपड़ी में रहते हैं। अवॉर्ड जीतने के बाद उन्होंने बताया कि, “मैं बड़ा होकर अभिनेता बनना चाहता हूं।रजनीकांत मेरे आदर्श हैं। मैं बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड दोनों में काम करना चाहता हूं।”
- सनी को पहले भी मिल चुका है अवॉर्डगर्थ डेविस के साथ सनी फिल्म ‘लायन’ में भी काम कर चुके हैं। यह फिल्म 2016 में आई थी। ‘लॉयन’ ऑस्कर में ‘बेस्ट यंग परफॉर्मर’ कैटेगरी में नामांकित हुई थी। सनी की फिल्म ‘चिप्पा’ एक बच्चे की आकांक्षाओं के बारे में है, जो फुटपाथ पर रहता है और जीवन में बड़े सपने देखता है।
![[11 साल के सनी पवार को न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट चाइल्ड एक्टर का अवॉर्ड मिला]](https://tehelkanews.net/wp-content/uploads/2019/05/WhatsApp-Image-2019-05-16-at-6.11.17-AM-90x60.jpeg)
![[11 साल के सनी पवार को न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट चाइल्ड एक्टर का अवॉर्ड मिला]](https://tehelkanews.net/wp-content/uploads/2019/05/WhatsApp-Image-2019-05-16-at-5.47.10-AM-90x60.jpeg)




















