[बोफोर्स घोटाला / डील में 64 करोड़ की घूस लिए जाने की जांच जारी रहेगी- सीबीआई]

TehelkaNews

CBI withdraws application for further probe in Bofors case

सीबीआई ने अदालत से कहा- हम आगे की जांच किए जाने की इजाजत मांगने वाली याचिका वापस लेते हैंअदालत ने सीबीआई को याचिका वापस लेने की मंजूरी दी, कहा- हमारी इजाजत जरूरी नहीं थी

नई दिल्ली. सीबीआई ने गुरुवार को कहा कि बोफोर्स सौदे में 64 करोड़ की घूस लिए जाने की जांच जारी रहेगी। जांच एजेंसी ने बयान देने से कुछ घंटे पहले ही विशेष न्यायालय से अपनी वह याचिका वापस ले ली थी, जिसमें उसने मामले की आगे जांच किए जाने की मंजूरी मांगी थी। चीफ मेट्रोपॉलिटिन मजिस्ट्रेट नवीन कश्यप ने सीबीआई को याचिका वापस लेने की मंजूरी देते हुए कहा कि इसके लिए इजाजत की जरूरत नहीं थी। केवल हमें जानकारी दे देना ही काफी था।

एजेंसी तय करेगी आगे कार्रवाई- सीबीआई

  1. सीबीआई और वकील अजय अग्रवाल की तरफ से इस मामले में आगे की जांच के लिए मंजूरी दिए जाने की याचिका दाखिल की गई थी। सीबीआई के वकील अनिल तंवर ने अदालत को बताया कि हम अपनी याचिका वापस लेना चाहते हैं। इस मामले में आगे की कार्रवाई जांच एजेंसी द्वारा तय की जाएगी।
  2. अग्रवाल से भी कोर्ट ने सवाल किया तो उन्होंने भी याचिका वापस लेने की बात की। कोर्ट ने उन्हें भी इसकी इजाजत दे दी। मामले की अगली सुनवाई 6 जुलाई को होगी। एजेंसी ने बताया कि निजी जासूस माइकल हेर्शमैन ने कुछ खुलासे किए थे, इसके बाद हमने ट्रायल कोर्ट में बोफोर्स मामले में आगे की जांच के लिए इजाजत मांगी थी। 
  3. हालांकि, 8 मई को सुनवाई में चीफ मेट्रोपॉलिटिन मजिस्ट्रेट कोर्ट(सीएमएम) ने कहा था, “जब आगे की जांच के लिए सीबीआई के पास स्वतंत्र अधिकार और शक्तियां मौजूद हैं, तब यह उसके खुद के विवेक पर निर्भर करता है कि क्या ऐसा करना जरूरी है। इस तरह की याचिका क्यों दायर की गई।’
  4. इसके बाद कोर्ट ने 16 मई को सुनवाई की तारीख तय कर दी थी।सीबीआई ने कहा, “कानूनी सलाह लेने के बाद सीबीआई ने 16 मई को सीएमएम कोर्ट में एक और याचिका दाखिल की। इस मामले की जांच के लिए अदालत की इजाजत जरूरी नहीं है, केवल कोर्ट को जानकारी दे देना ही पर्याप्त है।”
  5. नवंबर 2018 में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई की उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें एजेंसी ने 2005 में दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा दिए गए फैसले को चुनौती दी थी। दिल्ली हाईकोर्ट ने अपने फैसले में हिंदुजा बंधुओं एसपी, हिंदुजा, जीपी हिंदुजा, पीपी हिंदुजा और अन्य के खिलाफ लगे सभी आरोप खारिज कर दिए थे।
  6. 16 अप्रैल 1987 में बोफोर्स में दलाली का खुलासा हुआ1986 में हथियार बनाने वाली स्वीडन की कंपनी बोफोर्स ने भारतीय सेना को 155 mm की 400 तोपें सप्लाई करने का सौदा किया था। यह डील 1.3 अरब डॉलर की थी। स्वीडिश रेडियो ने सबसे पहले 16 अप्रैल 1987 में बोफोर्स में 64 करोड़ रुपए दलाली का खुलासा किया। इसे बोफोर्स घोटाला या बोफोर्स कांड के नाम से जाना जाता है।

Hot this week

मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे बात-संजय शर्मा

(गणपत दैय्या)(जैसलमेर) IFWJ के जैसलमेर अध्यक्ष ने वन पर्यावरण एवं...

राष्ट्र निर्माण में राजीव गांधी की महती भूमिका

लेखक जयतिलक आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी...

वैश्विक संकट और ऊर्जा युद्ध के बीच आत्मनिर्भरता की राह पर भारत!

लेखक-ओपी पाल समंदर में महा-सर्वे और जमीन पर कोयले के...

विभाग आवंटन में योगी ने टीम गुजरात को दिया कड़ा संदेश- दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा!

लेखक:मनोज श्रीवास्तव मंत्रिमंडल विस्तार देकर तो योगी ने यही संदेश...

पीएम मोदी को नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान मिलना राष्ट्र के लिए गर्व का विषय:डॉ मोहन यादव

(दीपक निखारे)(भोपाल) पीएम को "ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन...

Topics

मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे बात-संजय शर्मा

(गणपत दैय्या)(जैसलमेर) IFWJ के जैसलमेर अध्यक्ष ने वन पर्यावरण एवं...

राष्ट्र निर्माण में राजीव गांधी की महती भूमिका

लेखक जयतिलक आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी...

वैश्विक संकट और ऊर्जा युद्ध के बीच आत्मनिर्भरता की राह पर भारत!

लेखक-ओपी पाल समंदर में महा-सर्वे और जमीन पर कोयले के...

विभाग आवंटन में योगी ने टीम गुजरात को दिया कड़ा संदेश- दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा!

लेखक:मनोज श्रीवास्तव मंत्रिमंडल विस्तार देकर तो योगी ने यही संदेश...

पीएम मोदी को नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान मिलना राष्ट्र के लिए गर्व का विषय:डॉ मोहन यादव

(दीपक निखारे)(भोपाल) पीएम को "ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन...

भारत-यूएईः व्यापारिक साझेदारी की ऊंची उड़ान

लेखक-अरविंद जयतिलक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई की यात्रा ने...

पूर्वांचल और महाराष्ट्र के बीच है सदियों पुराना नाता: देवेंद्र फडणवीस

(मुकेश सेठ)(मुम्बई) मुख्यमंत्री ने मुम्बई विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में...

चौरासी माल’ से ‘तराई’ तक की रोचक कथा

लेखक: प्रयाग पाण्डे 'नाम' की महिमा निराली है। 'नाम' को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img