IMG 20190528 WA0014 1

★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{धमकी मिलने के बाद हाई अलर्ट पर GRP-RPF ने अभियान चला कि सघन जाँच ट्रेनों में,कई संदिग्धों से की गयी पूछताछ}
[अलीगढ़ RPF इन्स्पेक्टर चमन सिंह तोमर को मिला था धमकी भरा पत्र]

IMG 20190528 WA0014

♂÷प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र के वाराणसी स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सोमवार देर रात आरपीएफ और जीआरपी में खलबली मच गई। इस दौरान अलीगढ़ जंक्शन पर सुरक्षा जांच के लिए सघन अभियान चलाया गया।

IMG 20190528 WA0015

धमकी की सूचना मिलने पर स्टेशन पर और भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
आरपीएफ और जीआरपी ने सोमवार देर रात सघन जांच अभियान चलाया। मेरठ-इलाहाबाद लिंक एक्सप्रेस की स्लीपर और जनरल में सवार यात्रियों की जांच की गई। साथ ही उनके सामानों को भी खंगाला गया। इसके साथ ही प्लेटफॉर्म दो से लेकर सात तक चेकिंग की गई।
इस दौरान आरपीएफ जवानों ने कई संदिग्ध पकड़े, जिनसे पूछताछ की। आरपीएफ इंस्पेक्टर चमन सिंह तोमर ने बताया कि बनारस स्टेशन को बम से उड़ाने का धमकी भरा पत्र मिलने पर अधिकारियों का हाई अलर्ट वाला मैसेज मिला। इसके बाद आपीएफ और जीआरपी से संयुक्त चेकिंग कराई गई।

By Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *