★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{इजरायल में सम्पन्न हुए आमचुनाव के 120 सीटों पर प्रधानमंत्री नेतन्याहू व प्रतिद्वंद्वी बेनी गैंट्स को बहुमत मिलता नही दिख रहा}
[नेतन्याहू और गैंट्स 32-32 सीट जीत चुके हैं और नेतन्याहू रुझान के अनुसार 56 तो गैंट्स 43 सीटों पर बढ़त हैं बनाये]

♂÷इजरायल के आम चुनाव में अब तक 92 फीसदी वोटों की गिनती हो चुकी है,अब तक हुई गिनती में प्रधानमंत्री नेतन्याहू और उनके प्रतिद्वंद्वी बेनी गैंट्स को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है, इजरायल के चुनाव आयोग ने इस बात की जानकारी दी है।
इजरायली संसद में 120 सीटें हैं, अब तक हुई गिनती में नेतन्याहू और बेनी गैंट्स दोनों 32-32 सीटों पर जीत दर्ज कर चुके हैं। नेतन्याहू के नेतृत्व वाला दक्षिणपंथी गुट इस वक्त 56 सीटें हासिल करता दिख रहा है, जबकि बेनी गैंट्ज की ब्लू ऐंड वाइट पार्टी 43 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
इससे पहले सामने आए एग्जिट पोल में किसी को भी बहुमत नहीं मिलने के आसार सामने आए थे। एग्जिट पोल में सामने आया था कि नेतन्याहू की अगुवाई वाले गुट को 55 से 57 सीट मिल सकती है, जबकि बेनी गैंट्स का गुट भी बहुमत का जादुई आंकडा नहीं पाता दिख रहा था।
इजरायल में 5 महीने में दूसरी बार आम चुनाव हो रहे हैं 5 महीने पहले हुए चुनाव में नेतन्याहू के गुट ने सरकार बनाई थी लेकिन नेतन्याहू इस सरकार को बचाए रखने में नाकाम रहे इसलिए दोबारा चुनाव की जरूरत पड़ी। इजरायली चुनाव आयोग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक देश में 63 लाख वोटर हैं।






















