मुम्बई में पीएम मोदी की सौवीं’मन की बात’को गृहमंत्री शाह,सीएम शिन्दे,DCM फडणवीस नें सुना

मुम्बई में पीएम मोदी की सौवीं’मन की बात’को गृहमंत्री शाह,सीएम शिन्दे,DCM फडणवीस नें सुना

★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★

बीजेपी नें पीएम नरेन्द्र मोदी के रिकॉर्ड सौवीं बार “मन की बात” कार्यक्रम को मेगा इवेंट बनाते हुए मुंबई के 36 विधान सभा क्षेत्रों के 5 हज़ार स्थानों पर किये विभिन्न आयोजन

भायखला महिला जेल में कैबिनेट मिनिस्टर मंगल प्रभात लोढ़ा नें महिला कैदियों के साथ देखी”मन की बात”

एयरपोर्ट पर सीएम शिन्दे, DCM फडणवीस के साथ पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह नें गृहमंत्री अमित शाह की आगवानी की

IMG 20230430 WA0004
(विमानतल पर गृहमंत्री अमित शाह की आगवानी करते उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व पूर्व गृहराज्य मन्त्री कृपाशंकर सिंह)

बीजेपी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ द्वारा शीर खुरमा बनाकर इस अवसर पर दरगाहों,मदरसों व उर्दू स्कूलों में बाँटकर पीएम मोदी के लिए माँगी दुआ

♂÷प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी के द्वारा आकाशवाणी व दूरदर्शन समेत देश के सभी इलेक्ट्रॉनिक न्यूज़ चैनलों पर आज रविवार को उनके लोकप्रिय जनसंवाद कार्यक्रम “मन की बात” का ऐतिहासिक 100वें संस्करण का प्रसारण देश भर के साथ दुनियां के तमाम देशों में टेलीविजन व रेड़ियो पर लाखों,करोड़ो दर्शकों व स्रोताओं ने देखा व सुना।
इसी के तहत मुंबई नगर व उपनगर के 36 विधानसभा क्षेत्रों में 5 हजार से अधिक स्थानों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसंवाद ‘मन की बात’ का सौवें संस्करण को बड़े उत्साह के साथ मुम्बई भाजपा नें मनाया तो दर्शकों,स्रोताओं द्वारा देखा-सुना गया।
इस ख़ास अवसर को यादगार बनाने के लिए पार्टी नें इसको मेगा इवेंट के रूप में प्रस्तुत किया। पार्टी के दिग्गजों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं के उत्साह वर्धन के लिए आज रविवार को मुम्बई में स्वयं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहें।
विले पार्ले स्थित एल दहानुकर कॉलेज के केशवराव सभागार में केंद्रीय गृहमंत्री अमित भाई शाह,महाराष्ट्र सरकार के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे,उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस,लोकसभा सदस्य पूनम महाजन,विधायक व मुम्बई अध्यक्ष एड.आशीष शेलार, विधायक पराग अलवानी, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दीपक सावंत,सुप्रसिद्ध अभिनेता सचिन खेडेकर सहित विलेपार्ले के लब्ध प्रतिष्ठित गण उपस्थित रहें।

IMG 20230430 WA0006
(DCM फडणवीस, गृहमंत्री शाह,CM शिन्दे,MP पूनम महाजन व मुम्बई अध्यक्ष आशीष शेलार मन की बात देखते हुए)

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने सामाजिक कार्यकताओ, प्रतिनिधियों से कार्यक्रम के पश्चात बातचीत की।
महिला एवं बाल विकास, पर्यटन मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने भायखला स्थित महिला जेल में महिला कैदियों के साथ टीवी स्क्रीन पर मन की बात को देखा और सुना।
महाराष्ट्र विधान परिषद में भाजपा दल के नेता प्रवीण दरेकर की पहल पर मागाठाणे में दस अलग-अलग सामाजिक समूहों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया,इस मौके पर विभिन्न सामाजिक समूहों ने प्रधानमंत्री के साथ बातचीत की।इनमें घरेलू कामगार, रिक्शा चालक, आदिवासी, मुस्लिम बन्धु, वरिष्ठ नागरिक, विकलांग नागरिक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, छात्र प्रतिनिधि, पापड़ उद्योग में काम करने वाली श्रमिक महिलाएं और सफाई कर्मचारी शामिल थे।
पांच हजार प्रतिनिधियों, प्रत्येक सामाजिक समूह के 500 प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ बातचीत की।

IMG 20230430 WA0007
(ठाणे जेल में MLC नितिन दावखडे के सौजन्य से कैदियों नें देखी मन की बात)

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
विश्वकर्मा सभागार कदमवानी कालीना सांताक्रुज में महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्यमंत्री व बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह नें “मन की बात” कार्यक्रम को देखा व सुना।इस मौके पर भारी सँख्या में नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। पोइसर में हुए कार्यक्रम में सांसद गोपाल शेट्टी मौजूद रहे तो वहीं सांसद मनोज कोटक की उपस्थिति में पवई झील क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया। हनुमान नगर में विधायक अतुल भातखलकर की उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ। दहिसर विधानसभा क्षेत्र की विधायक मनीषाताई चौधरी के नेतृत्व में 5 हजार नागरिकों की उपस्थिति में “मन की बात” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विधायक कैप्टन तमिल सेलवन ने सायन कोलीवाड़ा में कार्यक्रम सम्पन्न कराया।विधायक मिहिर कोटेचा ने मुलुंड में कार्यक्रम का आयोजन किया।विधायक भारती लवेकर ने वर्सोवा में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कार्यकताओं व जनता के साथ सुना।
गोरेगांव पश्चिम क्षेत्र से विधायक व पूर्व राज्यमंत्री श्रीमती विद्या ठाकुर नें कार्यकर्ताओं सहित गोरेगांव लिंक रोड पर बजरिये रेडियो पर “मन की बात” का प्रसारण सुना।विधायक योगेश सागर कांदिवली के चारकोप में कार्यक्रम में शामिल हुए।विधायक सुनील राणे बोरीवली कार्यक्रम में शामिल हुए।विधायक प्रसाद लाड के मार्गदर्शन में सायन सर्किल में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर जरूरतमंद महिलाओं को आवश्यक सामग्री भी वितरित की गई।विधायक पराग शाह की उपस्थिति में घाटकोपर में कार्यक्रम आयोजित किया गया।सुनील राणे की मौजूदगी में बोरीवली में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
ठाणे जेल में एमएलसी निरंजन दावखडे नें कैदियों के लिए मन की बात कार्यक्रम देखने सुनने के लिए टीवी सेट की व्यवस्था की और साथ में बैठकर पीएम की बात सुनी
भाजपा मुंबई युवा मोर्चा द्वारा नए युवा मतदाताओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा की ओर से 50 चाय स्टॉलों पर निःशुल्क चाय का वितरण किया गया।
अल्पसंख्यक गठबंधन की ओर से शीर खुरमा बनाकर प्रमुख दरगाहों, मदरसों व उर्दू स्कूलों में कार्यक्रम का समापन किया गया। बीजेपी लीगल सेल ने वकीलों की मौजूदगी में नॉर्थईस्ट मुंबई में एक कार्यक्रम का आयोजन किया. पश्चिम महाराष्ट्र अघाड़ी द्वारा विशेष रूप से मुंबई के दाबेवालों के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। दक्षिण भारतीय सेल ने वर्ली में महिलाओं के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया।उउत्तराखंड प्रकोष्ठ के 200 नागरिकों ने पारंपरिक परिधान पहनकर कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

IMG 20230430 WA0008 1024x682
(कलीना विधानसभा क्षेत्र के विश्वकर्मा हॉल में मन की बात सुनने के लिए पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह के साथ कार्यकर्ता गण)

संयुक्त महाराष्ट्र हॉल में कामगार अघाड़ी का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ द्वारा आधार कार्ड, वोटर कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाया गया।
जबकि इसके पूर्व आज सुबह मुम्बई एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित भाई शाह विशेष विमान से पहुँचे।
विमानतल पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिन्दे,उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, पूर्व गृहराज्य मन्त्री व बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह समेत तमाम महत्वपूर्ण हस्तियों ने गृहमंत्री का स्वागत अभिनन्दन के साथ आगवानी की।
कुल मिलाकर भारतीय जनता पार्टी नें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रिकार्ड 100वीं बार”मन की बात” जनसंवाद कार्यक्रम को अपने चिर परिचित अंदाज में एक मेगा इवेंट शो की भाँति पेशकर कार्यकताओं व जनता के बीच बेहतर ढंग से प्रधानमंत्री मोदी के सन्देश को पहुँचाने में सफ़ल दिखी।

Mukesh Seth

Chief Editor

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *