IFWJ का राष्ट्रव्यापी पत्रकार महाकुंभ में पत्रकार हितों पर हुआ मंथन

(के विश्वदेव राव)
(लखनऊ)

इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) के 75 वर्षीय स्थापना दिवस पर सम्पन्न हुआ अमृत महोत्सव

इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) ने अपनी स्थापना के 75 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने का उत्सव देशव्यापी ‘पत्रकार महाकुंभ’ के रूप में मनाया। 28 अक्टूबर को आयोजित इन भव्य कार्यक्रमों ने पूरे राष्ट्र में पत्रकारिता जगत की अभूतपूर्व एकजुटता को प्रदर्शित किया और इस क्षेत्र के पुरोधा डॉ. के. विक्रम राव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

IFWJ का 75वां स्थापना दिवस पूरे भारत में पत्रकारिता की एकता और नए संकल्पों के महापर्व के रूप में मनाया गया। देश की पत्रकारिता के इस सबसे पुराने और सुदृढ़ संगठन की प्रादेशिक इकाइयों ने व्यापक स्तर पर विचार-गोष्ठियों, सम्मान समारोहों और संकल्प सभाओं का आयोजन किया। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, राजस्थान, ओडिशा, झारखंड, असम, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और महाराष्ट्र सहित देश के कोने-कोने में आयोजन हुए। इस ऐतिहासिक अवसर पर आयोजित सभी समारोहों में संगठन के संस्थापकों और वरिष्ठों के संघर्ष को कृतज्ञतापूर्वक याद किया गया और उन्हें नमन किया गया।

IMG 20251030 WA0002 1024x741

इस राष्ट्रव्यापी आयोजन के दौरान, सभी राज्यों की इकाइयों ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. विक्रम राव को गहरी श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके अविस्मरणीय नेतृत्व और पत्रकार हित में किए गए अतुलनीय कार्य को श्रद्धापूर्वक याद किया। उनकी कुशल अगुवाई में संगठन ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान बनाई थी। देशभर के पत्रकारों ने उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने और संगठन को हर मोर्चे पर निर्भीक तथा सशक्त बनाए रखने का दृढ़ संकल्प लिया।

IMG 20251030 WA0001 1024x683

आयोजनों में पत्रकारों की प्रमुख मांगों और विषयों पर विशेष रूप से बल दिया गया: जिसमे, पत्रकार सुरक्षा कानून का त्वरित क्रियान्वयन, पत्रकारों के लिए वृद्धावस्था-भत्ते सहित कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत और देशव्यापी पत्रकार एकजुटता को निरंतर बनाए रखने का महत्व। IFWJ की यह 75वीं वर्षगांठ भारतीय पत्रकारिता के उच्च नैतिक मूल्यों और निष्पक्षता के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता को पुनः दर्शाती है। यह संगठन वर्तमान और भविष्य के पत्रकारों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top