★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले ने पार्टी के विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों को किया पदस्थ

पार्टी नेतृत्व के विश्वास पर खरे उतरने के लिए करेंगे कड़ी मेहनत=कृपाशंकर सिंह

♂÷आज शुक्रवार को महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी ने विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष समेत विधानसभा विस्तारक योजना के प्रदेश संयोजक पद पर पूर्व गृहराज्य मन्त्री व बीजेपी नेता कृपाशंकर सिंह को पदस्थ किया।
शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले ने सञ्जय गेट कोओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, उत्तमराव इंगले अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, दिलीप काम्बले अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, गणेश भेगड़े किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, इदरीश मुल्तानी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, विजय हरगुडे कामगार अघाड़ी के प्रदेश अध्यक्ष, राहुल केंद्र भटके-विमुक्त अघाड़ी के प्रदेश अध्यक्ष, गौरव पटवर्धन विदेश सम्बन्ध विभाग के क्षेत्रीय संयोजक, सुनील कर्जतकर स्थानीय स्वशासन चुनाव के क्षेत्रीय संयोजक के साथ ही एक बार फ़िर पार्टी नेतृत्व ने पूर्व गृहराज्य मन्त्री कृपाशंकर सिंह की लोकप्रियता व सांगठनिक क्षमता के मद्देनजर विधानसभा विस्तार योजना के प्रदेश संयोजक की महती जिम्मेदारी दी है।

IMG 20230707 WA0008 1024x684

इसके पूर्व भी प्रदेश नेतृत्व ने श्री सिंह को उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश प्रभारी और वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत मोदी@ 24 जनसम्पर्क अभियान के प्रदेश सहसंयोजक की भी जिम्मेदारी दी हुई है।
दलप्रमुख चन्द्रशेखर बावनकुले ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देते हुए उनको शुभकामनाएं दी।
उधर विधानसभा विस्तार योजना के प्रदेश संयोजक बनाये जाने पर कृपाशंकर सिंह ने कहा कि पार्टी ने जो भी दायित्व मुझे सौंपा है उसके लिए आभार व्यक्त करते हैं और पार्टी के विश्वास पर खरे उतरने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IMG 20230707 WA0004 300x219 Previous post पवार का ‘पूर्णसत्य’
IMG 20230707 WA0010 300x188 Next post हेय हब्शी वे कभी कहलाते थे !आज उनकी बोली स्वाहिली है संयुक्त राष्ट्र की मान्य भाषा