Cp1

दुनियाभर को अपनी साइलेंट फिल्मों से हंसाने वाले चार्ली चैपलिन का आज जन्म दिन है। आपको बता दें कि Charlie Chaplin का जन्म 16 अप्रैल 1889 को यूके के वॉलवर्थ ( लंदन ) में हुआ था और उनका बचपन यहीं पर बीता था। चार्ली चैपलिन बड़े पर्दे पर जितने मजाकिया और हंसमुख थे, उनकी ज़िदगी उतनी ही दर्दभरी बीती और उनकी ज़िंदगी से जुड़ी ऐसी कई सारी बातें हैं जिन्हें शायद ही कोई जानता है। तो चलिए आज इस खबर में आप भी चार्ली चैपलिन की जिंदगी से जुड़ी उन बातों को जान लीजिए जो अब तक रहस्य बनी हुई थीं।
2000 महिलाओं के साथ थे संबंध

Cp 1024x536

आपको बता दें कि चार्ली चैपलिन की ज़िंदगी काफी उतार चढ़ावों से भरी हुई थी। चार्ली चैपलिन की जिंदगी में कई सारी दिक्कतें भी थी। एक बार एक वेबसाइट ( Website ) ने चार्ली चैपलिन के बारे में हैरान करने वाला खुलासा किया था जिसमें दावा किया गया था कि चैपलिन के 2000 से ज्यादा महिलाओं के साथ संबंध रह चुके हैं। जानकारी के मुताबिक़ ये बात खुद चैपलिन ने स्वीकार की थी।
गायब हो गयी थी चार्ली चैपलिन की लाश
आपको बता दें कि 25 दिसंबर 1977 को चार्ली चैपलिन का निधन हो गया था जिसके बाद उन्हें स्विट्ज़रलैंड ( Switzerland ) में दफना दिया गया था। चार्ली की मौत के तकरीबन 3 महीने के बाद उनकी लाश कब्र से गायब हो गयी थी। बाद में पता चला कि इस लाश को चुराया गया है। दरअसल बुल्गारिया के दो मैकेनिक्स ने चार्ली की लाश को कब्र से खोदकर निकाल लिया था हालांकि इस चोरी के 5 हफ्ते बाद ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। दरअसल चोर चार्ली की डेड बॉडी वापस करने के लिए भारी-भरकम रकम की मांग कर रहे थे लेकिन उससे पहले ही वो गिरफ्तार हो गए।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *