Gg

TehelkaNews

Gautam Gambhir sends defamation notice to Aitishi, Delhi CM Arvind Kejriwal, Manish Sisodia

आप प्रत्याशी आतिशी ने गौतम गंभीर पर लगाया था आपत्तिजनक पर्चे बंटवाने का आरोप  सिसोदिया का ट्वीट- मानहानि हम करेंगे, तेरी हिम्मत कैसे हुई पर्चा बांटने और सीएम के खिलाफ झूठा इल्जाम लगाने कीगंभीर ने कहा- मैं जिस परिवार से आता हूं, वहां महिलाओं की इज्जत करना सिखाया गया

नई दिल्ली. पूर्वी दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी (आप) उम्मीदवार आतिशी मर्लेना के खिलाफ आपत्तिजनक पर्चे बांटे जाने को लेकर विवाद हो गया है। इसी सीट से भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आतिशी के खिलाफ मानहानि का नोटिस दिया है। 

इस पर सिसोदिया ने ट्वीट किया, ‘‘गौतम गंभीर चोरी और सीनाजोरी? इस घिनौनी हरकत के लिए तुम्हें माफी मांगनी चाहिए। मानहानि की धमकी दे रहे हो? उल्टा चोर कोतवाल को डांटे? मानहानि हम करेंगे। तेरी हिम्मत कैसे हुई ये पर्चा बांटने की और बेशर्मी से उसका झूठा इल्जाम सीएम पर लगाने की। पूर्वी दिल्ली के लोग मुझे और आतिशी को अच्छी तरह से जानते हैं। पर्चे तुम्हारी तरफ से ही बंटवाए गए। यही तुम्हारा चरित्र है।’’

‘मुझे महिलाओं की इज्जत करना सिखाया गया’
गंभीर ने कहा, ‘‘जो भी हुआ, मैं उसकी निंदा करता हूं। मैं उस परिवार से आता हूं, जहां मुझे महिलाओं की इज्जत करना सिखाया गया है। मुझे नहीं पता था कि अरविंद केजरीवाल इतने नीचे चले जाएंगे। इसलिए मैंने मानहानि का केस किया है। हम इस हद तक कभी नहीं गिर सकते, जहां तक आप नेता जा रहे हैं।’’

‘बिना शर्त माफी मांगें’
नोटिस में कहा गया है कि आप के तीनों नेताओं (केजरीवाल, सिसोदिया और आतिशी) को मेरे मुवक्किल (गंभीर) से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए। झूठे आरोप लगाकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई। अगर माफी नहीं मांगी गई तो सिविल और क्रिमिनल दोनों में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

गंभीर पर पर्चे बंटवाने का आरोप
पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (आप) की प्रत्याशी आतिशी ने गौतम गंभीर पर उनके आपत्तिजनक पर्चे बंटवाने का आरोप लगाया था। गुरुवार को वे प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भावुक हो गईं। इस दौरान सिसोदिया ने दावा किया कि गंभीर ने आतिशी के खिलाफ न्यूज पेपर के साथ अभद्र टिप्पणी वाले पर्चे बंटवाए। जब वे भारत के लिए क्रिकेट खेलते थे तो हमे उन पर गर्व होता था। लेकिन आज उनके घटिया काम से सब शर्मिदा हैं। इसके बाद गंभीर ने भी सिसोदिया को जवाब दिया। कहा कि अगर आरोप सच हुए तो मैं अपनी उम्मीदवारी वापस ले लूंगा और गलत साबित हुए तो आप लोग राजनीति छोड़ देना।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *