【कुलभूषण को फाँसी से बचाने वाले हरीश साल्वे है देश के सबसे महँगे वकीलों में एक】

【कुलभूषण को फाँसी से बचाने वाले हरीश साल्वे है देश के सबसे महँगे वकीलों में एक】

★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{ICJ में भारत की कामयाबी के पीछे है कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे एनकेपी साल्वे के नामी वकील बेटे हरीश साल्वे जो लेते है एक दिन की 30 लाख फ़ीस}
(2015 में हिट एंड रन केस में मिनटों में जमानत दिलवाई थी सलमान ख़ान को साल्वे ने)
[कुलभूषण मामले में एक रूपये की फ़ीस लेने वाले साल्वे को 1999 से 2002 तक बाजपेयी सरकार में बनाया गया था जनरल सॉलिसीटर]
(नागपुर में जन्मे साल्वे देश के सबसे महंगे वकीलों में है शुमार, पिता रहे काँग्रेस सरकार में केंद्रीय मंत्री तो दादा भी थे जाने माने क्रिमिनल लॉयर)

IMG 20190718 WA0002

♂÷भारत को बड़ी सफलता मिलीकुलभूषण जाधव के मुकदमे में विख्यात वक़ील हरीश साल्वे के अकाट्य तर्कों तथ्यों के बूते इंटरनेशनल कोर्ट में।
नीदरलैंड की राजधानी हेग में स्थित इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस ने पाकिस्तान की जेल में कैद कुलभूषण जाधव की फांसी मामले में फैसला सुनाया और उसकी फांसी पर रोक लगा दी। आईसीजे ने साफ कर दिया है कि पाकिस्‍ताान जाधव को फांसी नहीं दे सकता है। अंतर्राष्ट्रीय अदालत में 16 जजों में से 15 जजों ने भारत के पक्ष में फैसला सुनाया।

IMG 20190718 WA0003

भारत की ओर से वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे ने अपना पक्ष रखा। उनके दलीलों के आगे पाकिस्तान के पसीने छूट गए और उसके वकीलों को पीछे हटना पड़ा है। हर केस के लिए लाखों रुपए फीस लेने वाले साल्‍वे ने इस केस के लिए सिर्फ एक रुपए ही लिए थे। इस केस पर देश और दुनिया की निगाहें टिकी है। हरीश साल्वे ने कोर्ट के सामने जो दलीले दी उसके सामने पाकिस्तान के वकीलों को घुटने टेकने पड़े।
कुलभूषण जाधव मामले में भारत को बड़ी जीत मिली है। इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस ने जाधव की फांसी पर रोक लगा दी। इस फांसी पर रोक लगवाने में देश के जाने-माने वकील हरीश साल्वे का बड़ा हाथ रहा। जाधव मामले की पैरवी हरीश साल्वे ने की। फैसले के बाद देश की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उन्हें शुक्रिया कहा।
बता दें कि हरीश साल्वे देश के महंगे वकीलों में से एक हैं उन्हें संवैधानिक मामलों का एक्टपर्ट माना जाता है,इन मामलों में उनकी विशेषज्ञता है। हरीश साल्वे का संबंध कांग्रेस पार्टी से रहा है। वो कांग्रेस के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री रहे एनकेपी साल्वे के बेटे हैं।
हरीश साल्वे वाजपेई सरकार में सॉलिसिटर जनरल के पद पर रहे हैं। साल 1999 से लेकर 2002 तक वो वाजेपई सरकार में सॉलिसिटर जनरल रहे थे। दूसरे कार्यकाल के लिए भी सरकार ने उन्हें पेशकश की , लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया। क्रिमिनल मामलों के ए क्सपर्ट साल्‍वे का जन्‍म नागपुर में हुआ था। उनके परिवार ने देश को कई वरिष्ठ वकील दिए। उनके दादा पीके साल्‍वे देश के जाने-माने क्रिमिनल लॉयर थे। उनके पिता दिग्गज कांग्रेस नेता और केंद्रीय मंत्री रहे। उनके पिता एनकेपी साल्वे ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष का पद भी संभाला।
हरीश साल्वे देश के महंगे वकीलों में शामिल हैं। सबसे ज्यादा चर्चा में वो तब आए जब साल 2015 में हिट एंड रन केस में सलमान खान को 5 साल की सजा सुनाई गई थी। इसके तुरंत बाद हरीश साल्वे ने कोर्ट में सलमान खान का पक्ष रख और उन्हें बेल दिलाई। साल्वे ने कई बड़े केस लड़े हैं, जिनमें इतालवी सरकार के लिए दो इतालवी मरीनों का केस, सुप्रीम कोर्ट में वोडाफोन के टैक्स का मामला, मुकेश अंबानी की तरफ से रिलायंस गैस विवाद और रामदेव बाबा मामले में दिल्ली पुलिस का पक्ष में केस लड़ चुके हैं। उनकी फीस लाखों में होती है।
साल्वे एक पेशी का कम से कम 4.5 लाख रुपए लेते हैं। वहीं यह भी कहा जाता है कि वह एक दिन का 30 लाख रुपए चार्ज करते हैं, लेकिन कुलभूषण मामले के लिए उन्होंने सिर्फ 1 रुपए फीस ली। खुद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी।

Mukesh Seth

Chief Editor

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *