【न अलीगढ़ बार एसोसिएशन लड़ेगा न ही बाहरी अधिवक्ताओं को ही लड़ने देंगे हत्यारोपियों के मुकदमे=अनूप कौशिक】

【न अलीगढ़ बार एसोसिएशन लड़ेगा न ही बाहरी अधिवक्ताओं को ही लड़ने देंगे हत्यारोपियों के मुकदमे=अनूप कौशिक】

★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
[अलीगढ़ अधिवक्ता समाज मृतक ट्विंकल के पक्ष में मुकदमा लड़कर आरोपियों को जल्द से जल्द फाँसी दिलाने की करेगा माँग कहा असोसिएशन सेक्रेटरी ने]
{अलीगढ़ बार एसोसिएशन ने किया फैसला वकील नहीं करेंगे मासूम ट्विंकल के हत्यारोपियों की पैरवी}

Images 4 1

♂÷अलीगढ़ के टप्पल में ढाई साल की मासूम बच्ची ट्विंकल की निर्मम हत्या व रेप के बाद दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन दीवानी की तरफ से आरोपियों के के मुकदमें न लड़ने का फैसला लिया गया है।
यह फैसला द अलीगढ़ बार एसोसिएशन के सेक्रेटरी अनूप कौशिक और अध्यक्ष कैलाश बाबू गुप्ता के साथ हुई बैठक के बाद गया है। इनके इस फैसले में अलीगढ़ का समस्त अधिवक्ता समाज शामिल है।
द अलीगढ़ बार एसोसिएशन के सेक्रेटरी अनूप कौशिक ने बताया कि इस तरह के अपराधी का न तो हम मुकदमा लड़ेंगे और न ही किसी अन्य बाहरी अधिवक्ता को मुकदमा लड़ने देंगे। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ का अधिवक्ता समाज मृतक गुड़िया के पक्ष में मुकदमा लड़ कर आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दिलाने की मांग करेंगे।
गौरतलब है कि अलीगढ़ में ढाई साल की मासूम बच्ची की हत्या के मामले शनिवार (08 जून) को पुलिस ने घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी जाहिद के भाई मेंहदी हसन और जाहिद की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, बच्ची के शव में जाहिद की पत्नी का दुपट्टा मिला था। इसके साथ ही एसआईटी को जांच में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं।

Mukesh Seth

Chief Editor

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *