IMG 20201212 WA0004

★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा वह एमवीए के स्तम्भ व मार्गदर्शक हैं}
[पार्टी प्रमुख शरद पवार के जन्मदिन को खास बनाने के लिए एनसीपी रक्तदान शिविर,500 वर्चुवल रैली समेत करेगी रोजगार मेले का आयोजन]
♂÷महाराष्ट्र के दिग्गज राजनेता पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार का आज जन्मदिन है।पूर्व केंद्रीय मंत्री पवार के 80वें जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे समेत तमाम बड़े नामों ने उनको जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दी है।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार,राज्यसभा सांसद सुप्रिया सुले, पोते व सांसद रोहित दादा पवार समेत तमाम मंत्रियों, नेताओ ने भी जाकर बधाई दी, उनके परिवार के लोगों ने इस मौके पर उनका जन्मदिन मनाया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे पवार प्रमुख विपक्षी नेताओं में से एक हैं और उन्हें देश में भाजपा विरोधी मोर्चे का प्रमुख चेहरा माना जाता है।
पीएम मोदी ने ट्वीट के जरिए पवार को बधाई दी है,उन्होंने लिखा कि, ‘पवार जी को जन्मदिन की बधाई,कामना है कि ईश्वर उन्हें दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन प्रदान करे।’ वहीं,मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पवार को राज्य में महा विकास आघाडी एमवीए सरकार का स्तंभ बताया।ठाकरे ने कहा कि पवार की ऊर्जा और उत्साह सभी के लिए प्ररेणास्रोत हैं।
उन्होंने आगे कहा, ‘हम उम्मीद करते हैं कि उनमें यही ऊर्जा और उत्साह भरा रहेगा। हम शरद पवार साहेब के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करते हैं, वह महाविकास आगाढ़ी के स्तंभ, वरिष्ठ नेता और मार्गदर्शक हैं।’
मालूम हो कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने पिछले साल बीजेपी को सत्ता से दूर रखते हुए असम्भव से दिखने वाले राकांपा-कांग्रेस का शिवसेना के साथ गठबंधन कराने में अहम भूमिका निभाई थी।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने अपने पार्टी सुप्रीमो के जन्मदिन को खास बनाने के लिए राज्य में 400 से 500 वर्चुअल रैलियां निकालने की योजना बनाई है। माना जा रहा है कि इन रैलियों में पूरे राज्य से 3 लाख लोग शामिल होंगे। पार्टी ने 13 दिसंबर से लेकर 20 दिसंबर तक रक्तदान शिविर की भी तैयारी की है।
खास बात है कि शिविर के पहले दिन पवार की बेटी और राज्यसभा सांसद सुप्रिया सुले रक्तदान करेंगी। इसके अलावा पार्टी राज्य में रोजगार मेले का भी आयोजन करेगी। पार्टी ने राज्य कौशल विकास और उद्यमिता विभाग के साथ मिलकर बेरोजगार युवाओं के लिए 80 हजार नौकरियों देने का लक्ष्य तय किया है।

By Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *