【मुम्बई मेरी कर्मभूमि इसने बहुत कुछ दिया,हमेशा रहूँगा ऋणी=वीपी सरोज】

★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{मछ्लीशहर सांसद ने कहा कि क्षेत्र के लोगो ने मुझे संसद पहुँचाया उनका शुक्रगुजार हूँ किसी को कोई भी समस्या हो मुझे करे याद}
[बीजेपी सांसद ने दावा किया कि मोदी शाह के नेतृत्व में चल रही है मजबूत सरकार,महाराष्ट्र में पुनः मुख्यमंत्री बनेंगे फड़नवीस]
(नवी मुम्बई के वाशी स्थिति उत्तरप्रदेश भवन में भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा ने आयोजित किया था सांसद के लिए स्वागत सम्मान समारोह)

IMG 20190915 WA0004 1

♂÷मैं उन तमाम लोगों का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मुझे देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद भवन में पहुंचाया है और मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि किसी के भी ऊपर किसी भी प्रकार के अत्याचार समस्या या कुछ भी होता हो तो मुझे अवगत कराएं मैं उसकी आवाज बनकर संसद में मुद्दे उठाऊँगा चाहे वह किसी भी क्षेत्र से संबंधित हो।
उक्त उद्गार नवी मुंबई के वाशी में स्थित उत्तर प्रदेश भवन में आयोजित स्वागत समारोह में व्यक्त करते हुए यूपी के मछली शहर लोकसभा क्षेत्र सांसद बीपी सरोज ने आगे कहा कि मैं गांव से खाली हाथ आया और मुंबई खासकर नवी मुंबई ने मुझे सब कुछ दिया है,मैं इस कर्मभूमि मुंबई का हमेशा ऋणी रहूंगा।
मुख्य अतिथि बीजेपी सांसद ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा आज देश की सबसे बड़ी पार्टी ही नहीं वरन सबसे मजबूत सरकार भी चला रही है आने वाले विधानसभा चुनाव में महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में बीजेपी शिवसेना की सरकार बनने जा रही है।
गत दिनों नवी मुम्बई के वाशी में स्थिति उत्तर प्रदेश भवन में उत्तर भारतीय मोर्चा भाजपा की तरफ़ से यूपी के मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के सांसद व नवी मुम्बई के उधोगपति वीपी सरोज के लिए स्वागत समारोह आयोजित किया गया था।
इस कार्यक्रम में नवी मुम्बई भाजपा जिलाध्यक्ष रामचन्द्र घरत, उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश सचिव राजाराम सिंह,उत्तर भारतीय मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश राय, अधिवक्ता रमेश त्रिपाठी, विक्रम पराजुली, नितिन कन्धारी, शैलेश मिश्रा, आनन्द सनहोत्रा, प्रीति दूबे, अशोक गुप्ता, शारदा सिंह,सुभाष विश्वकर्मा, मोहन मौर्य,अरविन्द उपाध्याय, अशोक गुप्ता आदि लोग भारी संख्या में इस सम्मान समारोह में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश तिवारी ने किया।

Hot this week

मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे बात-संजय शर्मा

(गणपत दैय्या)(जैसलमेर) IFWJ के जैसलमेर अध्यक्ष ने वन पर्यावरण एवं...

राष्ट्र निर्माण में राजीव गांधी की महती भूमिका

लेखक जयतिलक आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी...

वैश्विक संकट और ऊर्जा युद्ध के बीच आत्मनिर्भरता की राह पर भारत!

लेखक-ओपी पाल समंदर में महा-सर्वे और जमीन पर कोयले के...

विभाग आवंटन में योगी ने टीम गुजरात को दिया कड़ा संदेश- दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा!

लेखक:मनोज श्रीवास्तव मंत्रिमंडल विस्तार देकर तो योगी ने यही संदेश...

पीएम मोदी को नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान मिलना राष्ट्र के लिए गर्व का विषय:डॉ मोहन यादव

(दीपक निखारे)(भोपाल) पीएम को "ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन...

Topics

भारत-यूएईः व्यापारिक साझेदारी की ऊंची उड़ान

लेखक-अरविंद जयतिलक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई की यात्रा ने...

पूर्वांचल और महाराष्ट्र के बीच है सदियों पुराना नाता: देवेंद्र फडणवीस

(मुकेश सेठ)(मुम्बई) मुख्यमंत्री ने मुम्बई विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में...

चौरासी माल’ से ‘तराई’ तक की रोचक कथा

लेखक: प्रयाग पाण्डे 'नाम' की महिमा निराली है। 'नाम' को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img