IMG 20210103 WA0006

★मुम्बई★
★मुम्बई★
{जिम करते वक्त आया था हार्ट अटैक,कोलकाता के वुडलैंड अस्पताल में भर्ती”दादा”के हार्ट में मिला था तीन ब्लॉकेज, डॉक्टरों की गहन निगरानी में है BCCI अध्यक्ष गाँगुली}
[पीएम मोदी,गृहमंत्री शाह,समेत क्रिकेट व फ़िल्मी जगत से जुड़ी हस्तियों ने दादा के जल्द ठीक होने की कामना की,बेटी सना ने ट्वीट कर कहा पापा पहले से बेहतर, अब कर रहे हैं बात,]
(शनिवार को राज्यपाल जगदीप धनखड़,मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत कई मंत्रियों व नेताओ ने अस्पताल जाकर दादा का लिया था हालचाल)
♂÷कोलकाता के वुडलैंड अस्पताल में डॉ सरोज मंडल, डॉ सौतिक पंडा और डॉ सप्तर्षि बासु  48 वर्षीय गांगुली का  इलाज कर रहे हैं,डॉक्टरों ने पाया कि सौरव गांगुली के तीन आर्टरी में ब्लॉकेज है।शनिवार को डॉक्टरों ने सौरव गांगुली की Right coronary artery में स्टेंट लगाया है. इस वक्त सौरव डॉक्टरों की गहन निगरानी में हैं।
वहीं सौरव गाँगुली की बेटी सना ने कहा कि पापा की हालत अब स्थिर है वह बात भी कर रहे हैं।
कोलकाता के वुडलैंड अस्पताल के डॉक्टरों ने BCCI अध्यक्ष व भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अध्यक्ष सौरव गांगुली की ताजा मेडिकल बुलेटिन जारी की है।
आज सुबह जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक सौरव गांगुली की तबीयत स्थिर है,कल 3 बजे के करीब उनका दिल का छोटा सा ऑपरेशन किया गया था।
शनिवार को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़,मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत तमाम हस्तियों ने अस्पताल जाकर”दादा”का हालचाल लिया था तो वहीं प्रधानमंत्री मोदी,गृहमंत्री शाह समेत तमाम मंत्रियो,फ़िल्मी व क्रिकेट जगत से जुड़ी हस्तियों ने भी इस दौरान ट्वीट कर गाँगुली के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
कोलकाता के वुडलैंड अस्पताल में डॉ सरोज मंडल, डॉ सौतिक पंडा और डॉ सप्तर्षि बासु  48 वर्षीय गांगुली का इलाज कर रहे हैं।डॉक्टरों ने पाया कि सौरव गांगुली के तीन आर्टरी में ब्लॉकेज है।शनिवार को डॉक्टरों ने सौरव गांगुली की Right coronary artery में स्टेंट लगाया है,इस वक्त सौरव गाँगुली डॉक्टरों की गहन निगरानी में हैं।
डॉक्टरों ने कहा कि सौरव की शनिवार को 3 बजे Coronary Angiography की गई थी उन्हें तीन आर्टरी में समस्या थी। डॉक्टरों ने कहा कि उनके RCA यानी कि Right coronary artery में स्टेंट डाला गया है। इसके लिए Radial route तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।
अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि LAD यानी कि Left anterior descending artery और Obtuse marginal artery के फंक्शन पर अभी भी उनकी नजर है।
डॉक्टरों ने बताया कि मेडिकल बुलेटिन तैयार करते वक्त सौरव गांगुली नींद में थे,उनके बॉडी के बाकी पैरामीटर नॉर्मल हैं.आज भी डॉक्टर उनकी ECG करेंगे। अस्पताल ने कहा है कि सौरव गांगुली अभी डॉक्टरों की गहन निगरानी में और जरूरत के मुताबिक उनका उपचार किया जा रहा है।
डॉक्टरों ने बताया कि शनिवार को 1 बजे सौरव को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया था तब उनके सीने में दर्द था, और माथा भारी लग रहा था।डॉक्टरों के अनुसार सौरव ने वॉमिटिंग और चक्कर की भी शिकायत की थी जब सौरव को ये लक्षण महसूस हुए उस दौरान वे अपने घर में जिम में वर्कआउट कर रहे थे।

By Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *