★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{ब्रिटेन में कोरोना के नए स्ट्रेन के चलते स्थिति भयावह लगाया तीसरी बार कम्प्लीट लॉकडाउन,योरोप के 22 देशों में ब्रिटेन का नया कोरोना स्ट्रेन फैला}
[चीन ने शिनजियांग प्रान्त में बड़े पैमाने पर शुरू की टेस्टिंग, यहाँ से निकलने वाले 10 हाइवे को किया प्रतिबंधित,जापान कि राजधानी टोक्यो व उसके नज़दीकी क्षेत्रों में लगी इमरजेंसी]
(भारत मे भी ब्रिटेन से लौटे 50 लोगों से अधिक में मिल चुका है नया स्ट्रेन,सभी को आइसोलेशन में रखकर किया जा रहा है ईलाज, देश मे कोरोना वैक्सीन के वैक्सिनेशन को लेकर बड़े पैमाने पर चल रही है तैयारी)

IMG 20210108 WA0006

♂÷दुनिया भर में कोरोना वायरस का कहर जारी है तो वहीं ब्रिटेन में मिले नए स्ट्रेन से ब्रिटेन से समेत दुनियां के कई देशों में स्थिति बिगड़ती जा रही है उधर ब्रिटेन ने देश मे तीसरी बार कम्प्लीट लॉकडाउन लगा दिया है।सर्वाधिक भयावह दशा अमेरिका व योरोपियन देशों में नज़र आ रही है।
उधर चीन में एक बार फ़िर कोरोना वायरस तेजी से पैर पसार रहा है। चीन में पांच महीनों में सबसे ज्यादा नए मामले मिले हैं, जिसके चलते चीन के हेबेई प्रांत में फिर से लॉकडाउन लगा दिया गया है। वहीं, जापान की राजधानी टोक्यो में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। अमेरिका में अब तक कोरोना संक्रमित बच्चों की संख्या बीस लाख के पार हो गई है। चीन में पांच महीने में पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे ज्यादा केस आए हैं। बीजिंग की राजधानी से सटे हेबेई प्रांत में लगातार मामले मिलने के बाद कड़ी पाबंदी लगा दी गई है।
कई स्थानों पर लॉकडाउन की स्थिति है। गोंगडोंग प्रांत में साउथ अफ्रीका के वायरस का स्ट्रेन भी मिला है। शिनजियांग प्रांत में बड़े पैमाने पर टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। यहां से निकलने वाले दस हाइवे प्रतिबंधित किए गए हैं। जापान की राजधानी टोक्यो और उसके नजदीकी तीन क्षेत्रों में इमरजेंसी लगा दी गई है। राजधानी में हर रोज ढाई हजार से ज्यादा नए मामले निकल रहे हैं। इमरजेंसी 7 फरवरी तक जारी रहेगी। ब्रिटेन में पिछले 24 घंटों में अप्रैल के बाद मौत का आंकड़ा सबसे ज्यादा बढ़ा है। यहां एक हजार से अधिक मौत एक दिन में हुई हैं। ब्रिटेन में तीसरी बार लॉकडाउन लगा है।
यूरोप के 22 देशों में ब्रिटेन का नया स्ट्रेन फैल गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार नया वायरस तेजी से फैल रहा है। फ्रांस में एक दिन में 25 हजार से ज्यादा नए मामले मिले हैं। यहां के अस्पतालों पर मरीजों के भर्ती होने का दबाव बढ़ रहा है।
भारत मे भी ब्रिटेन से लौटे लोगों में से 50 यात्रियों में नए स्ट्रेन मिलने से भारत सरकार की चिंता बढ़ गयी है।सभी संक्रमित लोगों को आईशोलेशन में रखकर ईलाज किया जा रहा है।
वहीं देश में कोरोना वैक्सीन की वैक्सिनेशन को लेकर बड़े पैमाने पर तैयारी जारी है आगामी कुछ ही दिनों में नागरिकों का टीकाकरण करना शुरू कर दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IMG 20210108 WA0003 1 300x285 Previous post 【आंदोलन को ख़त्म कराने की जिम्मेवारी सरकार की,वापस ले कृषि क़ानून=राकेश टिकैत】
IMG 20210108 WA0007 300x169 Next post 【मेगा मेडिकल कैम्प के लिए हरसम्भव सहयोग=राजेन्द्र पाटिल】