IMG 20210113 WA0008

★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{ड्रग्स स्कैम से जुड़े करन सजनानी से समीर ने किया था 20 हज़ार का लेनदेन,एनसीबी को शक की हुआ है ड्रग्स में लेनदेन}
[बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने अपने ट्वीट के जरिये मन्त्री नवाब मलिक व दामाद पर कसा तंज,लिखा “दामाद ऑफ NCP”]
♂÷राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी व उसके दो कद्दावर मंत्रियो के लिए बुधवार का दिन खौफ़नाक सपनें की तरह से गुजरा है तो वहीं बीजेपी के हाथ बड़ा मुद्दा हाथ लग उठा है।
एक तरफ़ जहाँ उद्धव सरकार में एनसीपी कोटे के सामा जिक न्याय मन्त्री धनञ्जय मुंडे के खिलाफ सिंगर रेनू शर्मा के द्वारा पुलिस में रेप व सेक्सुअल हरेशमेंट की कम्प्लेन रजिस्टर्ड होने व दो-दो और शादियां करने,बच्चें और उनके नाम तमाम सम्पत्तियों की जानकारी चुनावी शपथपत्र में न दिए जाने को लेकर हमलावर रही है।उधर आज कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक जो कि एनसीपी के मुम्बई अध्यक्ष व प्रवक्ता भी हैं कि दामाद समीर खान को ड्रग्स मामलें में NCB द्वारा पूछताछ करने को लेकर भी बीजेपी ने तीर कमान संभाल लिए है।

IMG 20210113 WA0009
(नवाब मलिक के दामाद समीर खान)

आज दोपहर पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने ट्विटर अकाउंट पर तंज कसते हुए लिखा कि”दामाद ऑफ NCP”,मन्त्री नवाब मलिक के दामाद समीर खान को ड्रग्स स्कैम में नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने पूछताछ के लिए बुलाया है।
मालूम हो कि समीर खान मन्त्री नवाब मलिक की बेटी नीलोफ़र मलिक के शौहर हैं।
एनसीबी ने समीर को मंगलवार को नोटिस जारी कर बुधवार को पूछताछ करने के लिए ऑफिस बुलाया था,जिसपर समीर खान आज सुबह दस बजे एनसीबी कार्यालय पहुँच गए थे।
समीर पर आरोप है कि वह ड्रग्स स्कैम से जुड़े करन सजनानी से 20 हज़ार के लेनदेन किये हैं जो कि ड्रग्स से सम्बंधित हो सकते हैं।

By Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *