★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{शुक्रवार को दिल्ली में स्थित इजराइली दूतावास के पास हुआ था IED धमाका,पत्र के जरिये धमकी दी गयी की”अभी तो ये ट्रेलर है जनरल सुलेमानी की मौत का लिया जाएगा बदला”}
[घटना की सारी जानकारी दी गयी पीएम मोदी को,एनएसए अजित डोभाल ने अपने इजराइली समकक्ष से बात कर जानकारी की साझा]
(इजराइली पीएम नेतन्याहू को दी गयी जानकारी,जाँच एजेंसी मोसाद भी रख रही नज़र,जाँच के सिलसिले में आ सकती है भारत,दिल्ली में रह रहे इरानियों का ब्यौरा जुटा रही पुलिस)
♂÷भारत के घनिष्ठ मित्र देश इजराइल के दिल्ली में स्थित एम्बेसी के बाहर शुक्रवार को हुए आईईडी धमाके की ख़बर अब पीएमओ ले रहा है अब तक जाँच में क्या प्रगति हुई है इसकी जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दे दी गयी है तो इजराइली पीएम नेतन्याहू को भी इस घटना के हर पहलू से अवगत कराया गया है।
इस मामले को ख़ास तौर पर पीएम मोदी के निर्देश पर NSA अजित डोभाल अपने स्तर से देख रहे हैं और साज़िश की तह में जाने में लगे हुए हैं।
दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक IED लगाने से पहले पूरे इलाके की रेकी की गई थी। शनिवार को डीसीपी स्पेशल सेल प्रमोद कुशवाह इजराइल के दूतावास पहुंचे। पुलिस को डॉक्टर अब्दुल कलाम रोड की CCTV फुटेज मिली जिसकी जांच जारी है।
देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार की शाम को इजराइली दूतावास के नजदीक हुए विस्फोट की जांच की सारी जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी गई है।
इस बीच खबर ये भी आई कि दिल्ली ब्लास्ट की जांच NIA को सौंपी जा सकती है। इस पड़ताल में इजरायली एजेंसी मोसाद भी मदद कर सकती है,वहीं मौके से मिली इजरायली राजदूत के नाम एक चिट्ठी भी मिली है जिसमें लिखा है, ‘अभी तो ये ट्रेलर है, आगे जनरल क़ासिम सुलेमानी का बदला लिया जाएगा।’

मालूम हो कि पिछले साल इराक में ईरानी सेना के समकक्ष मानी जाने वाली कुद्दस फ़ोर्स के कमांडर की हत्या कर दी गयी थी जिसपर ईरान ने इसका आरोप इजराइल पर लगाते हुए बदला लेने की धमकी दी थी,और क़ासिम सुलेमानी को शहीद का दर्जा दिया था।क़ासिम सुलेमानी ईरान में बेहद ताकतवर शख्स माना जाता था,उसे वहाँ के सर्वोच्च धर्मगुरु अयातुल्ला खुमैनी का सबसे भरोसेमंद बताया जाता था।
दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक IED लगाने से पहले पूरे इलाके की रेकी की गई थी।
इजराइली दूतावास के पास जिस समय धमाका हुआ था सभी कर्मी जा चुके थे,धमाके के असर से कार के शीशे टूट गए थे,जिस लिफ़ाफ़े में धमकी भरा सन्देश मिला है उसको टच डीएनए के लिए जंच एजेंसियों ने भेज दिया है।कुछ दिनों पहले से आकर दिल्ली के होटलों में रुके इरानियों के भी रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।
स्पेशल सेल से जुड़े सूत्रों का कहना है कि बम में अमोनियम नाइट्रेट के इस्तेमाल किये जाने का शक है।
विस्फ़ोट दिल्ली के सर्वाधिक पाश एरिया लुटियन जोन के जिंदल हाऊस के सामने हुआ था,जहाँ पास ही में दूतावास मौजूद है।जाँच में चौकानें वाली जानकारी मिली है कि घटना करने के पूर्व कई दिन रेकी की गई थी और आसपास के कई सीसीटीवी कैमरे ख़राब पड़े हुए थे।
शनिवार को डीसीपी स्पेशल सेल प्रमोद कुशवाह इजराइल के दूतावास पहुंचे। पुलिस को डॉक्टर अब्दुल कलाम रोड की CCTV फुटेज मिली जिसकी जांच जारी है।एक बार फिर ब्लास्ट वाली जगह से सबूत जुटाए गए। इस दौरान एक जला दुपट्टा, स्टील के छर्रे और और इजरायली राजदूत के नाम मिली एक चिट्ठी भी शामिल है। इस बीच एक कैब की पहचान हुई है जिसके ड्राइवर से पूछताछ की गई है।
धमाके की खबर आनन-फानन में इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को भी दी गई। अधिकारियों के मुताबिक इस दौरान नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल को ‘पूरा विश्वास है कि भारतीय अधिकारी घटना की गहन जांच करेंगे और वहां रह रहे इजराइलियों और यहूदियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।’
खबर सामने आते ही विदेश मंत्री एस जयशंकर भी एक्टिव हुए। जयशंकर ने अपने इजराइली समकक्ष गाबी अशकेनजी से बात की. उन्होंने कहा, ‘ मामले की जांच जारी है, दोषियों का पता लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी’।वहीं इससे पहले इजराइल के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि नई दिल्ली में दूतावास के बाहर विस्फोट के बाद इसके सभी राजनयिक और दूतावास के सभी कर्मचारी ‘सुरक्षित एवं सकुशल’ हैं।
दिल्ली में शुक्रवार की शाम को इजराइली दूतावास के बाहर कम तीव्रता वाला आईईडी विस्फोट हुआ।
अधिकारियों ने बताया कि भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने अपने इजराइली समकक्ष मीर बेन शब्बात से बात की और इजराइली दूतावास के नजदीक बम विस्फोट के बाद की स्थिति और चल रही जांच से उन्हें अवगत कराया है।






















