★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{बांग्लादेश के दो दिवसीय दौरे पर पहुँचे पीएम मोदी ने बांग्लादेश की आज़ादी के 50 साल पूरे होने पर मुख्यातिथि के रूप में आयोजन को किया सम्बोधित}
[बांग्लादेश पहुँचने पर पीएम मोदी का स्वागत पीएम शेख हसीना ने बुके देकर किया और दिया गया गॉर्ड ऑफ़ ऑनर,कोरोना की 50 लाख की डोज भी देंगे पीएम मोदी बांग्लादेश को]
(पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय से की मुलाकात, कल जाएंगे दो ऐतिहासिक मंदिरों में दर्शन पूजन करने मोदी,बांग्लादेश में मोदी के दौरे के विरोध में हुए प्रदर्शन में 14 लोग घायल हुए)
♂÷मैंने और मेरे साथियों ने बांग्लादेश के लोगों की आजादी के लिए सत्याग्रह किया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी ने आज कोरोना काल के बाद पहली विदेश यात्रा के क्रम में बांग्लादेश के दो दिवसीय दौरे पर पहुँचे।
बांग्लादेश की पाकिस्तान से आज़ादी मिलने के 50 वर्ष पूर्ण होने के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में बांग्लादेश सरकार ने पीएम मोदी को दो दिवसीय कार्यक्रम में आमंत्रित किया है।
पीएम मोदी अपने साथ 10 लाख कोरोना वैक्सीन की डोज भी लेकर गए हैं।बांग्लादेश पहुँचने के बाद उन्होंने सबसे पहले ढाका के सावर में स्थिति वॉर मेमोरियल पहुँचकर बलिदानी जवानों को श्रधांजलि दी और इसके बाद पीएम ने भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की।पीएम मोदी बांग्लादेश के सुप्रसिद्ध मतुआ मन्दिर और सतखिरा के जसोरेश्वरी मंदिर मन्दिर भी जाएंगे।

उधर उन्होंने आज ढाका में कहा कि आजादी के लिए संघर्ष में शामिल होना, मेरे जीवन के भी पहले आंदोलनों में से एक था।
दो दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को बांग्लादेश पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधन में कहा कि उन्होंने और उनके साथियों ने बांग्लादेश के लोगों की आजादी के लिए सत्याग्रह किया था। पीएम मोदी ने कहा, “मेरी उम्र 20-22 साल रही होगी जब मैंने और मेरे कई साथियों ने बांग्लादेश के लोगों की आजादी के लिए सत्याग्रह किया था… बांग्लादेश की आजादी के लिए संघर्ष में शामिल होना, मेरे जीवन के भी पहले आंदोलनों में से एक था।”
इससे पहले अपने संबोधन की शुरुआत में पीएम मोदी ने कहा, “राष्ट्रपति अब्दुल हामिद, प्रधानमंत्री शेख हसीना और बांग्लादेश के नागरिकों का मैं आभार प्रकट करता हूं, आपने अपने इन गौरवशाली क्षणों में, इस उत्सव में भागीदार बनने के लिए भारत को सप्रेम निमंत्रण दिया।”
इससे पहले एयरपोर्ट पर पहुँचने पर पीएम नरेंद्र मोदी का बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बुके देकर स्वागत किया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
प्रधानमंत्री नेशनल परेड स्क्वॉयर पर आयोजित समारोह में शिरकत कर रहे थे।

उन्होंने कहा, “मैं सभी भारतीयों की तरफ से आप सभी को, बांग्लादेश के सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई देता हूँ, मैं बॉन्गोबौन्धु शेख मुजिबूर रहमान जी को श्रद्धांजलि देता हूं जिन्होंने बांग्लादेश और यहाँ के लोगों के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया।”
पीएम मोदी ने कहा, “मैं आज भारतीय सेना के उन वीर जवानों को भी नमन करता हूं जो मुक्तिजुद्धो में बांग्लादेश के भाइयों-बहनों के साथ खड़े हुए। जिन्होंने मुक्तिजुद्धो में अपना लहू दिया, अपना बलिदान दिया, और आज़ाद बांग्लादेश के सपने को साकार करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई।”
प्रधानमंत्री ने कहा कि ये एक सुखद संयोग है कि बांग्लादेश के आजादी के 50 वर्ष और भारत की आजादी के 75 वर्ष का पड़ाव, एक साथ ही आया है। हम दोनों ही देशों के लिए, 21वीं सदी में अगले 25 वर्षों की यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण है। हमारी विरासत भी साझी है, हमारा विकास भी साझा है।
इससे पहले प्रधानमंत्री की सुरक्षा के मद्देनजर विशेष तौर पर तैयार बोइंग 777 पर सवार होकर मोदी ढाका पहुंचे।विमान से उतरने के क्रम में ही उन्होंने मास्क पहना, फिर हसीना से मुलाकात की और कुशल क्षेम साझा किया।
बता दें कि मोदी का बांग्लादेश दौरा ऐसे समय में हुआ है जब पड़ोसी देश शेख मुजीबुर रहमान की जन्म शताब्दी ‘‘मुजीब वर्ष’’, देश की आजादी के 50 साल का उत्सव और भारत-बांग्दलादेश संबंधों की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर समारोह मना रहा है, प्रधानमंत्री ने इससे पहले वर्ष 2015 में बंगलादेश की यात्रा की थी।
बांग्लादेश में पीएम मोदी की यात्रा का विरोध भी हो रहा है, आज ढाका में यात्रा के खिलाफ विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों के हिंसक प्रदर्शन में करीब 154 लोग ज़ख्मी हो गए।घायलों में दो पत्रकार और सरकार समर्थक बांग्लादेश छात्र लीग के दो कार्यकर्ता शामिल हैं।
प्रोग्रेसिव स्टूडेंट्स एलायंस के बैनर तले वामपंथी छात्र संगठन पीएम मोदी के दौरे के विरोध में परिसर के वीसी चत्तर इलाके में प्रदर्शन कर रहे थे।इनका आरोप है कि सत्तारूढ़ पार्टी की छात्र शाखा बांग्लादेश छात्र लीग के कार्यकर्ताओं के द्वारा गुरुवार की शाम को करीब 8 बजे प्रदर्शनकारियों पर हमला किया है।सभी 14 घायलों को ढाका के मेडिकल कॉलेज में इलाज़ हेतु भर्ती कराया गया।






















