★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{पीएम मोदी ने कल होने वाले चुनावी दौरे को किया निरस्त,दिल्ली में हाई लेवल मीटिंग के बाद शाम 5 बजे पश्चिम बंगाल के चुनावी क्षेत्र के लोगों को करेंगे वर्चुअली सम्बोधित}
[प्रधानमंत्री कोरोना वायरस की वर्तमान स्थिति को लेकर करेंगे उच्च स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक,जिसके चलते रद्द किया बंगाल दौरा]
(मुख्यमंत्री व टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा कि पीएम मोदी व बीजेपी के वजह से बढ़ा कोरोना)
♂÷देश में बेतरह ढंग से फ़ैलती जा रही कोरोना बीमारी के दृष्टिगत और तमाम राजनीतिक दलों व लोगों की आलोचनाओं का बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने कल होने वाली अपनी रैली को अब दिल्ली में बैठकर वर्चुअल माध्यम से पश्चिम बंगाल के लोगों को संबोधित करेंगे।
आपको बता दें कि पीएम मोदी कोरोना वायरस की वर्तमान स्थिति को लेकर महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने पश्चिम बंगाल का अपना दौरा रद्द कर दिया है। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं और नरेंद्र मोदी को वहां चुनावी सभा को संबोधित करना था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम 5 बजे वर्चुअल माध्यम के जरिए पश्चिम बंगाल के लोगों को संबोधित करेंगे। वह पहले राज्य के 4 जिलों और 56 विधानसभा क्षेत्रों में 4 रैलियों को संबोधित करने वाले थे।
आपको बता दें कि पीएम मोदी कोरोना वायरस की वर्तमान स्थिति को लेकर महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने पश्चिम बंगाल का अपना दौरा रद्द कर दिया है। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं और नरेंद्र मोदी को वहां चुनावी सभा को संबोधित करना था।
गौरतलब है कि पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना के 315000 से ज्यादा नए मामले आए हैं जबकि 2100 से ज्यादा लोगों की इस भयंकर बीमारी से मौत हो गई है। देश में लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे है। ऑक्सीजन, अस्पतालों में बेड और वेंटिलेटर को लेकर भी मारामारी है।
उधर टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने फ़िर कहा कि बीजेपी व पीएम मोदी की वज़ह से कोरोना केस बढ़ा है।