★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{पूर्वमंत्री ने उन लोगों से अपील की कि वह लोग कोविड 19 टेस्ट करा लें,जो पिछले दिनों उनके सम्पर्क में आये थे}
♂÷बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा लोकप्रिय उत्तर भारतीय नेता कृपाशंकर सिंह भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। पॉजिटिव रिपोर्ट आते ही उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है।
पूर्व गृहराज्य मन्त्री कृपाशंकर सिंह ने पिछले दिनों उनके संपर्क में आए लोगों से कोरोना जांच कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि उन्हें किसी प्रकार की कोई तकलीफ नहीं है।
कृपाशंकर सिंह ने लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने तथा किसी भी प्रकार से भयभीत नहीं होने की अपील की है।
उन्होंने महाराष्ट्र तथा केंद्र सरकार द्वारा कोरोना नियंत्रण की दिशा में किए जा रहे कार्यों की सराहना की है।






















