★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्यमन्त्री सिंह ने मंत्रालय में सांस्कृतिक मन्त्री अमित देशमुख को ज्ञापन देकर कराया हक़ीक़त से रूबरू}
[मन्त्री ने हिंदी भवन के सन्दर्भ में शीघ्र क़दम उठाने के दिये आश्वाशन और विभागीय अधिकारियों से की फ़ाइल तलब]
♂÷आज शुक्रवार को महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्यमन्त्री कृपा शंकर सिंह ने राज्य के सांस्कृतिक मन्त्री अमित देशमुख से मन्त्रालय में भेंट कर उन्हें कालीना में हिंदी भवन के निर्माण कार्य को पूर्ण कराए जाने की मांग की है।
मालूम हो कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान मुंबई विश्विद्यालय के कालीना परिसर में तत्कालीन मंत्री नसीम खान, तत्कालीन विधायक कृपाशंकर सिंह की कोशिशों से डॉ राममनोहर त्रिपाठी हिंदी भवन के लिए भूमिपूजन हुआ था पर सरकार बदलने के बाद यह कार्य आगे नहीं बढ़ सका।
पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपा शंकर सिंह ने शुक्रवार को मंत्रालय में राज्य के सांस्कृतिक मंत्री अमित देशमुख से मुलाकात कर हिंदी भवन का निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की। मैंने उन्हें हिंदी भवन की पृष्ठभूमि की जानकारी दी।

मुंबई विश्विद्यालय के हिंदी विभाग अध्यक्ष डॉ करुणाशंकर उपाध्याय के सहयोग से लंबे समय से मैं इस प्रयास में जुटा हुआ हूं कि कालीना परिसर में अन्य भाषाओं की तरह हिंदी भवन भी बन सके। नवभारत में रहते पहली बार अखबार के माध्यम से यह मामला सामने लाया था पर दुख की बात है कि भूमिपूजन से आगे काम नहीं बढ़ सका।
मंत्री ने विभाग के अधिकारी से हिंदी भवन से संबंधित रिपोर्ट मंगाई है। इस दौरान महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्यिक अकादमी के गठन को लेकर भी चर्चा हुई। मंत्री देशमुख ने जल्द ही अकादमी गठित करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर नवभारत टाइम्स के विशेष संवाददाता राजकुमार सिंह व जौनपुर से आये उत्तरप्रदेश भाजपा के प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह भी मौजूद थे।






















