★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा राज्यभर से बीजेपी कार्यकर्ता बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए मदद का कार्य कर रहें हैं}
[पूर्व गृहराज्य मन्त्री व बीजेपी सदस्य कृपाशंकर सिंह ने अपने जन्मदिन के मौके पर बाढ़ग्रस्त इलाकों के लिए भेजी राहत सामग्री]
♂÷भारतीय जनता पार्टी, कोंकण और पश्चिमी महाराष्ट्र में बाढ़ पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है और राज्य के विभिन्न हिस्सों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 20 से 25 ट्रक राहत सामग्री भेजी जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि भाजपा बाढ़ पीड़ितों की मदद करने में कोई कोताही नही करेगी।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस की उपस्थिति में पूर्व गृहराज्य मन्त्री व भाजपा सदस्य कृपाशंकर सिंह ने बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजी। इस अवसर पर फडणवीस ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य भर से बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए मदद का सिलसिला शुरू कर दिया है. भाजपा कार्यकर्ता बाढ़ पीड़ितों की मदद में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने देंगे।
कृपाशंकर सिंह ने यह राहत सामग्री अपने जन्मदिन के मौके पर भेजी है। बर्तन, खाने-पीने का सामान, चटाई, कपड़े, पीने के पानी के साथ-साथ साइकिलें भी भेजी गई हैं.
इस मौके पर मुंबई बीजेपी अध्यक्ष ए. मंगल प्रभात लोढ़ा, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राज पुरोहित, सुनील कर्जतकर, मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्याय, पूर्व विधायक अतुल शाह, उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रमुख संजय पांडेय उपस्थित थे.






















