★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
[राहत सामग्री से भरे वाहन को बीजेपी का झंडा दिखाकर नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने किया रवाना और कहा मदद के लिए बीजेपी हरसम्भव कदम उठायेगी]
{महाराष्ट्र में दैवीय आपदा के मद्देनजर कृपाशंकर सिंह ने जन्मदिन न मनाकर, भेजी राहत सामग्री}
(भाजपा ने 20-25 ट्रक राहत सामग्री की पहली खेप चिपलून के बाढ़ पीड़ितों के लिए रवाना की)
♂÷पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने महाराष्ट्र में भीषण बाढ़ और भूस्खलन की प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाया। उन्होंने भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस और मुंबई भाजपा के अध्यक्ष विधायक मंगल प्रभात लोढा की उपस्थिति में चिपलून के बाढ़ पीड़ितों के लिए 20-25 ट्रक राहत सामग्री की पहली खेप रवाना की।

भाजपा प्रदेश कार्यालय परिसर में बाढ़ पीड़ितों लिए पार्टी का झंडा दिखाकर राहत सामग्री से भरे ट्रकों को रवाना करने के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को मदद और राहत सामग्री पहुंचाने में भाजपा कम नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि राज्यभर के भाजपा कार्यकर्ता बाढ़ पीड़ितों की अपने-अपने स्तर पर पूरी मदद कर रहे हैं।
उत्तर भारतीयों के सामाजिक सरोकार रखने वाले नेता कृपाशंकर सिंह ने बाढ़ पीड़ितों के लिए जो राहत सामग्री भेजी है। उसमें बर्तन, अनाज, चटाई, कपड़ा, पानी की बोतलें और साइकिल का समावेश है। राहत सामग्री रवाना करते वक्त उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष संजय पांडे, मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राज पुरोहित, सुनील कर्जतकर, मुख्य प्रवक्ता केश उपाध्ये, पूर्व विधायक अतुल शाह, संतोष पांडे, संजय उपाध्याय, ओम प्रकाश चौहान सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।






















