डिरेल हुए मालगाड़ी के 26 डिब्बे, 30 से अधिक ट्रेनें निरस्त

डिरेल हुए मालगाड़ी के 26 डिब्बे, 30 से अधिक ट्रेनें निरस्त

(आलोक तिवारी)
(मथुरा)

आगरा दिल्ली रुट पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित,तीन रेलवे लाइन रही बाधित, एक पर आवागमन

मालगाड़ी के 26 डिब्बे वृंदावन रोड स्टेशन से कुछ आगे चल कर डिरेल हो गए। आगरा दिल्ली रूट पर ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हो गया है। रेलवे अधिकारी और जीआरपी टीम मौके पर है। बुधवार रात करीब 7 बजकर 55 मिनट पर यह घटना हुई है।

रेलवे अधिकारियों को मालगाड़ी के डीरेलमेंट होने की जानकारी मिली। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी सूरजपुर रोड से सूरतगढ़ पावर प्लांट राजस्थान गंगानगर पर जा रही थी। मालगाड़ी के 59 वैगन में कोयला लदा हुआ था। मालगाड़ी जैसे ही वृंदावन रोड से अझई स्टेशन के लिए आगे बढ़ी, अचानक से मालगाड़ी के डिब्बे  पटरी से उतर गये।

स्टेशन डायरेक्टर संजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मालगाड़ी के 26 डिब्बे डीरेल हुए है। हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारी, जीआरपी और आरपीएफ टीम मौके पर पहुंच गई। अधिकारी मौके पर पहुंचे तो डिब्बे पटरी से उतरे हुए थे। हादसा कैसे हुआ इस बारे में पुख्ता जानकारी नहीं हो पाई है। हादसे के बाद आगरा दिल्ली रोड पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। कुछ देर पहले ताज एक्सप्रेस ट्रेन को ट्रैक से निकाला गया है । रूट पर 12 ट्रेनों को डायवर्जन किया गया है। रेलवे अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

आगरा मंडल के मथुरा पलवल खंड के वृंदावन और अझई स्टेशनो के मध्य मे पलवल की दिशा में जा रही कोयला लदी मालगाड़ी समय 07 बजकर 54 मिनट पर अवपथन के कारण खंड की तीन लाइनें बाधित हो गई हैं। इसमें किसी प्रकार की जान माल की हानि नहीं हुई है।

इसके फलस्वरूप निम्न गाड़ियों का निरस्तीकरण एवं मार्ग परिवर्तन किया जा रहा हैरू-

ये गाडियां हुईं निरस्त

गाड़ी सं. 04446 शकूरबस्ती-मथुरा जं., यात्रा प्रारंभ की तिथि 19.09.24 को निरस्त रहेगी।

गाड़ी सं.  12724 नई दिल्ली-हैदराबाद, यात्रा प्रारंभ की तिथि 19.09.24 को परिवर्तित मार्ग वाया गाज़ियाबाद-टूंडला-मितावली-एत्मादपुर-आगरा कैंट के रास्ते संचालित होगी।

गाड़ी सं.   12449 मडगांव-चंडीगढ़, यात्रा प्रारंभ की तिथि 18.09.24 को परिवर्तित मार्ग वाया सवाई माधोपुर-रेवाड़ी-दिल्ली कैंट के रास्ते संचालित होगी।

गाड़ी सं.  12283 एर्नाकुलम-हज़रत निजामुद्दीन, यात्रा प्रारंभ की तिथि 17.09.24 को परिवर्तित मार्ग वाया सवाई माधोपुर-रेवाड़ी-दिल्ली कैंट के रास्ते संचालित होगी।

Mukesh Seth

Chief Editor

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *