मुकेश सेठ
मुम्बई
झांसी के बबीना में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय विराट दंगल का उद्घाटन किया खेलकूद युवा कल्याण राज्य मंत्री”स्वतंत्र प्रभार”ने
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के बबीना स्थित दशहरा ग्राउंड में आज रविवार को आयोजित अंतरराष्ट्रीय विराट दंगल में पहलवानों ने अपने दांवपेंच का प्रदर्शन कर विरोधी पहलवानों को चित्त कर आकाश दिखाया। इस विराट दंगल के मुख्य अतिथि प्रदेश के खेलकूद युवा कल्याण राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने उपस्थित होकर देश-विदेश से आए प्रतिभाशाली पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। खिलाड़ियों के जोश, अनुशासन और समर्पण ने पूरे आयोजन को ऊर्जा से भर दिया।

शुभारंभ के पश्चात मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों के विकास एवं युवा प्रतिभाओं को सशक्त मंच प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, ताकि हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का गौरव बढ़ाएँ।

इस अवसर पर राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार मनोहर लाल पंथ,मेयर बिहारी लाल आर्य, विधायक रवि शर्मा ,विधान परिषद सदस्य श्रीमती रमा निजन,जिला पंचायत अध्यक्ष श पवन गौतम तथा जिला अध्यक्ष,भारतीय जनता पार्टी प्रदीप पटेल ,पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश पाल सहित हजारों खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

अंतर्राष्ट्रीय विराट दंगल का आयोजन छत्रपाल सिंह यादव व उनके सुपुत्र वीरेन्द्र प्रताप सिंह (वीरु) ने किया।





