(मुकेश सेठ)
(मुम्बई)
समाजवादी पार्टी ने जिला कार्यालय पर मनाई निषाद राज एवं महर्षि कश्यप की जयंती
समाजवादी पार्टी जौनपुर के द्वारा जिला कार्यालय सदर चुंगी अल्फस्टीनगंज में श्रम वीरपुर के महाराज निषाद राज एवं महर्षि कश्यप की जयंती जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में समारोह पूर्वक मनाई गई।

सर्वप्रथम उपस्थित समाजवादी पार्टी के नेताओं,कार्यकर्ताओं ने दोनों आराध्यों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
तत्पश्चात जिला महासचिव आरिफ हबीब ने गोष्ठी का आयोजन कर लोगों को विचार व्यक्त करने के लिए आमंत्रित किया।
अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि महाराजा गुह्यराज निषाद एवं महर्षि कश्यप का जीवन निस्वार्थ भक्ति, समर्पण और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।
हमें अपने आराध्य के मार्गदर्शन पर चलकर ही सामाजिक समरसता का निर्माण करना होगा।
गोष्ठी को मुख्य रूप से पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान, राष्ट्रीय प्रवक्ता तूफानी निषाद, पूर्व ज़िला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, वरिष्ठ नेता राजकुमार बिंद, मालती निषाद, रामकेश बिंद, रमेश बिंद, मदभारत बिंद, धीरज बिंद ने संबोधित किया।
जयंती समारोह में शिरकत करने वालों में मुख्य रूप से केशजीत यादव, श्रवण जायसवाल, ज़िला सचिव गण गुलाब यादव रीठी संतोष मौर्य मुन्ना, अजय मौर्य, अजय त्रिपाठी, राहुल त्रिपाठी, कमाल आज़मी, दीपक विश्वकर्मा, जिलानी खान, डॉ नासिर खान, रवि यादव, धर्मेंद्र सोनकर, संदीप बिंद, प्रभावती बिंद, मालती देवी निषाद, दिलीप प्रजापति , आनंद गुप्ता, विजय यादव, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश यादव, निजामुद्दीन , विकास यादव, डॉ दशरथ यादव, इंद्रसेन यादव, प्रदीप पाल ,उमेश यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




