(मुकेश सेठ)
(मुंबई)
ग्लोबल इंडियन फाउंडेशन और हैप्पी फाउंडेशन की अनूठी पहल से बच्चों के चेहरों पर दिखी खुशी
कोरोना काल से लेकर आज तक सामाजिक सेवा में अग्रणी रहतीं है संस्था
मुंबई के राजेश खन्ना गार्डन में सामाजिक सेवा का एक प्रेरणादायी आयोजन देखने को मिला, जहां ग्लोबल इंडियन फाउंडेशन और हैप्पी फाउंडेशन की ओर से 200 से अधिक जरूरतमंद बच्चों को नोटबुक, पेन और पौष्टिक आहार वितरित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य और पोषण का भी ध्यान रखना था।
इस विशेष अवसर पर ग्लोबल इंडियन फाउंडेशन और हैप्पी फाउंडेशन के जनरल सेक्रेटरी किशोर मन्याल, फाउंडेशन के युवा सदस्य अमित मन्याल तथा मुंबई के वरिष्ठ समाजसेवक रमेश हशानंदानी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को शैक्षणिक सामग्री और पौष्टिक खाद्य पदार्थ वितरित किए गए, जिससे उनके चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दे रहा था।

संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की मजबूत नींव होते हैं। इसी सोच के साथ फाउंडेशन लगातार जरूरतमंद और वंचित वर्ग के बच्चों तक सहायता पहुंचाने का कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी संस्था की इस पहल की सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
ग्लोबल इंडियन फाउंडेशन और हैप्पी फाउंडेशन मुंबई ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र के कई ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों में भी लगातार सामाजिक कार्यों को अंजाम दे रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न अभियानों के माध्यम से संस्था हजारों लोगों तक मदद पहुंचा चुकी है।जानकारी के अनुसार, भयावह कोरोना महामारी के दौरान भी ग्लोबल इंडियन फाउंडेशन देश की उन चुनिंदा सामाजिक संस्थाओं में शामिल रही, जिसने अपनी जान की परवाह किए बिना जरूरतमंद लोगों तक बड़े स्तर पर राहत सामग्री और पौष्टिक आहार पहुंचाने का कार्य किया। संस्था द्वारा मुंबई, महाराष्ट्र और देश के विभिन्न हिस्सों में डाबर च्यवनप्राश, जूस और अन्य स्वास्थ्यवर्धक खाद्य सामग्री का व्यापक वितरण किया गया था।

कोरोना काल में किए गए उल्लेखनीय सामाजिक कार्यों और जनसेवा के लिए संस्था के प्रमुख किशोर मन्याल को कई प्रतिष्ठित सम्मानों से भी नवाजा जा चुका है। आज भी संस्था समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के अपने संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है और जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास कर रही है।



