बेगुसराय, एएनआइ। लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) के पहले चरण के मतदान के बाद एक तरफ जहां राजनीतिक पार्टियों की सक्रियता बढ़ गई है, दूसरी तरफ मतदाता भी अपने मुद्दों को लेकर मुखर हो चुके हैं। ऐसे में बिहार के एक गांव के लोगों ने लोकसभा चुनाव में मतदान न करने का निर्णय लिया है। सामूहिक रूप से मतदान न करने के पीछे इनकी वजह भी चौंकाने वाली है।

बिहार के जिला बेगुसराय स्थित थाथा गांव के लोगों ने लोकसभा चुनाव में मतदान न करने का निर्णय लिया है। दरअसल ये गांव तीन तरफ से नदी से घिरा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि उनके यहां सड़क तक नहीं है। यहां के लोगों ने न्यूज एजेंसी एएनआइ से कहा कि सरकार ने उनके लिए कुछ नहीं किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 04 2019 Elections Pic 19132140 300x249 Previous post इंडोनेशिया में एक साथ कराए जाएंगे राष्ट्रपति और संसदीय चुनाव
Next post अन्य