WhatsApp Image 2019 05 08 At 12.09.42 PM

◆मुकेश सेठ◆
●मुम्बई●
{बालक का अपहरण कर 50 लाख की फिरौती मांगने का बना रहे थे योजना=आशीष तिवारी}
(अरेस्ट करने वाली पुलिस टीम को देंगे 20 हजार की बकअप मनी=पुलिस प्रमुख)
[SP ने बताया कि जलालपुर थानाअंतर्गत ओइना पुलिया के पास रविवार रात हुई थी 4 बदमाशों से मुठभेड़ में पकड़े गए 2 बदमाश]
(दोनो से तलाशी पश्चात मिले 1-1पिस्टल, तमंचे व कारतूस के साथ लूट के 2 मोबाइल समेत 6 मोबाइल,10 हज़ार की नकदी व बाइक)
[गिरफ्तार बदमाशों शनि यादव व सत्यम यादव के ऊपर लदे है गम्भीर वारदातों के मुकदमे]
{पुलिस एक बार फिर वही कहानी दुहराती दिखी की पुलिस पर फायरिंग के बाद भी संयोग से किसी को गोली नही लग पाई}
♂जौनपुर पुलिस द्वारा गत रविवार को दो शातिर बदमाशों को शिकंजे में लेने में कामयाब रही जब दोनों बदमाश पुलिस फ़ोर्स को देखकर पुलिस पार्टी पर फ़ायर कर भागने का प्रयास किया किन्तु पुलिसकर्मियों ने दौड़ा कर दो शातिर बदमाशो को पकड़ने में कामयाब रही तो वही अंधेरे का लाभ उठा दो बदमाश भागने में सफल रहे।

WhatsApp Image 2019 05 08 At 12.09.42 PM 1024x680

उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने देते हुए आगे जानकारी दी कि अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये चेकिंग निरीक्षण के दौरान निरीक्षक राजीव सिंह प्रभारी स्वाट टीम व प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश सिंह ने अपने हमराहियों के साथ वांछित अभियुक्तो की तलाश में त्रिलोचन बाजार के पास मशरूफ़ थे कि मुख़बिर के जरिये टीम को सूचना मिली कि लूटेरों का एक गिरोह ओइना नहर पुलिया पर बैठकर किसी लूट की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा हैं ।
पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि सूचना पर निरीक्षक राजीव सिंह प्रभारी स्वाट टीम व प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ पुलिया से 100 कदम पहले ही मार्ग पर गाड़ी छोड़ कर पैदल ही निरीक्षक, सिपाहियों के साथ सड़क मार्ग से पुलिया की तरफ तथा प्रभारी निरीक्षक जलालपुर नहर के दक्षिणी पटरी से होकर ओइना नहर पुलिया की तरफ बढ़े की पुलिया से करीब 10 कदम पहले अपहरण की योजना बनाते बदमाशों के ऊपर पुलिस बल के लोगो ने एक बारगी टार्च की रोशनी जलाते हुए उनके पास पहुँचे कि बदमाश हड़बड़ा कर उठे और पुलिस वालो को लक्ष्यकर फायरिंग करने लगे किन्तु संयोगवश पुलिस वालो में किसी को गोली नहीं लगी तथा बदमाश पुलिया के पास खड़ी मोटर साइकिल पर सवार होकर भागने का प्रयास करने लगे कि तभी हड़बड़ी में दो बदमाश असन्तुलित होकर मोटर साइकिल सहित पुलिया के पास गिर पड़े तथा दो बदमाश मोटर साइकिल से अन्धेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे । पुलिया के पास गिरे बदमाशों को पुलिस के जवानो ने दौड़ा कर पकड़ लिया, जिनका नाम -पता पूछने पर एक ने अपना नाम शनि यादव पुत्र सुरेश यादव निवासी बेल्छा थाना बक्शा जनपद जौनपुर ग्राम तुलापुर थाना जलालपुर व दूसरे ने अपना नाम सत्यम यादव पुत्र राकेश यादव निवासी उमरपुर थाना बक्शा जनपद जौनपुर बताया।
एसपी ने जानकारी दी कि तलाशी में एक पिस्टल 32 बोर,एक जिन्दा कारतुस,एक खोखा कारतूस 32 बोर , एक तमंचा 315 बोर,एक जिन्दा कारतूस, एक खोखा कारतूस 315 बोर, लूट के दो मोबाइल सेट व छिनैती के 10 हज़ार नकद रुपये तथा चार अन्य मोबाइल बरामद हुआ।
पुलिस प्रमुख तिवारी ने आगे जानकारी दी कि पूछताछ में अभियुक्त शनि यादव ने बताया कि मै सत्यम, प्रशान्त यादव व सानू यादव ने मिलकर विकास भवन में जेई के पद पर नियुक्त कुँवर विक्रम यादव के 6 वर्षिय बालक का अपहरण कर 50 लाख की फिरौती लेने की योजना बनाये थे इसी योजना की तैयारी मे हम लोगों ने सरायख्वाजा में एक व्यक्ति को पिस्टल दिखा कर 2 मोबाइल लूटे फिर लाइन बाजार नईगंज स्थित जेई के मकान की हमलोगों ने दो दिन तक रैकी कर घटना को अंजाम देकर भागने को रास्ते का निर्धारण किये तथा बरामद लूट की मोबाइल से फोन कर जेई से 50 लाख की फिरौती माँग करते तभी आप लोगों ने हमलोगों को पकड़ लिये। इसके अतिरिक्त ये लोग जलालपुर, सरायख्वाजा, केराकत में कई लूट कर चुके हैं। जिसपर अभियुक्त के विरूद्ध 138/19,307,399,40 , 139/19,3/25 आर्म्स एक्ट बनाम शनि यादव, 140/19, 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम सत्यम यादव के विरुद्ध दर्ज किया गया।
एसपी ने बजरिये प्रेसनोट जानकारी दी कि शनि यादव पुत्र सुरेश यादव निवासी बेल्छा थाना बख्शा व सत्यम यादव पुत्र राकेश यादव निवासी उमरपुर थाना बक्शा के पास से निम्न वस्तुए
बरामद हुई है जिनमे एक पिस्टल 32 बोर,एक जिन्दा कारतूस व एक खोखा कारतूस 32 बोर,
,1 तमंचा 315 बोर व दो जिन्दा कारतूस,
दो मोबाइल सेट (लूट से सम्बन्धित),छिनैती के 10 हज़ार रुपये नगद,चार अन्य मोबाइल,
एक अपाचे मोटरसाइकिल 200 सीसी इन्जन की।
गिरफ्तार अभियुक्त शनि यादव पर मुकदमा संख्या 778/16 धारा 323 504 506 354 थाना जलालपुर में,मुकदमा संख्या 1149/16 धारा 458 380 थाना जलालपुर में।मुकदमा संख्या 449/17 धारा 379 थाना जलालपुर,मुकदमा संख्या 1196/17 धारा 392 411 थाना जलालपुर, मुकदमा संख्या 1206/17 धारा 420 467 468 471 171 307 392 थाना जलालपुर,मुकदमा संख्या 1207/17 धारा 3/25 arms act थाना जलालपुर,मुकदमा संख्या 152/17 धारा 3(i) गुण्डा एक्ट थाना जलालपुर,मुकदमा संख्या 1191/17 धारा 392 411 थाना केराकत,मुकदमा संख्या 1033/17 धारा 392 411 थाना सिकरारा,मुकदमा संख्या 1341/17 3(i) गैगेस्टर एक्ट में दर्ज है।
पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने दोनों शातिर बदमाशो को गिरफ़्तार करने वाली पुलिस टीम को 20 हज़ार के प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा कर टीम की पीठ थपथपाई।

By Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *