Tehelka News

11 डॉक्टरों की टीम ने एक मई को सुबह 6 बजे से शाम 7.20 बजे तक सर्जरी कीभमध्यप्रदेश के बेरियाट्रिक सर्जन डॉ मोहित भंडारी ने तेरह घंटों में पैंतीस महिलाओं समेत 53 व्यक्तियों का वजन कम करने वाली बेरियाट्रिक सर्जरी कर कीर्तिमान बनाने का दावा किया है। डॉ. भंडारी ने बताया कि उन्होंने 10 डॉक्टरों की टीम के साथ एक मई को सुबह छह बजे से शाम 7.20 बजे तक (13 घंटे 20 मिनट) 53 मरीजों की सर्जरी की। ये मरीज 23 से 68 वर्ष की उम्र के हैं।
डॉ. भंडारी ने बताया कि मरीज पूरी तरह स्वस्थ हैं। मरीजों का वजन एक सौ किलोग्राम से 182 किलोग्राम तक था। इनमें गुजरात के 22, मध्यप्रदेश के सात, महाराष्ट्र के पांच, राजस्थान के नौ, कीनिया और बांग्लादेश से एक-एक व अन्य मरीज उत्तरप्रदेश, पंजाब, हरियाणा और झारखंड के थे।
सभी सर्जरी का लाइव टेलीकॉस्ट भी किया गया
डॉ. भंडारी के मुताबिक, उन्होंने सर्जरी के बारे में एक सप्ताह पहले वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स के लंदन स्थित मुख्यालय को सूचना भेज दी थी। सभी सर्जरी का लाइव टेलीकॉस्ट भी किया गया। इस उपलब्धि को बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है। गिनीज बुक के लिए दावा किया गया है। डॉ. मोहित भंडारी के नाम सबसे कम उम्र में 3500 से अधिक बेरियाट्रिक और 250 से अधिक रोबोटिक ऑपरेशन करने वाले सर्जन होने की उपलब्धि दर्ज है। दिसंबर 2018 तक वे 11000 से अधिक बेरियाट्रिक ऑपरेशन कर चुके हैं।