★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{दुबई शासक की बीवी हया अपने दोनो बच्चों को लेकर शेख के 271 करोड़ हुई थी बॉडीगार्ड के साथ फ़रार}
(बकिंघम पैलेस गार्डेन्स में खरीदा घर जहाँ रहते है दुनियाभर के अमीर लोग,अब लेगी ब्रिटेन में राजनीतिक शरण हया)
[सात बीवीयाँ व 23 बच्चें वाले शेख राशिद ने हया की बेवफ़ाई पर कविता लिख बयाँ किया दर्द]

♂÷दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की पत्नी राजकुमारी हया बिंत अल हुसैन से जुड़ी एक और जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक राजकुमारी हया बिंत एक ब्रिटिश बॉडीगार्ड के साथ भागकर दोनों ने लंदन में एक आलीशान घर खरीदा है।
बताया जाता है कि राजकुमारी हया अब ब्रिटेन में राजनीतिक शरण लेने की तैयारी कर रही हैं। यही नहीं उन्होंने शेख मोहम्मद बिन राशिद को छोड़ने का मन बना लिया है और बहुत जल्द वह उनसे तलाक ले सकती हैं। हालांकि, इनकी शादी में दो देशों के राजनीतिक और कूटनीतिक संबंध भी जुड़े हुए थे।गौरतलब है कि पिछले हफ्ते राजकुमारी हया 271 करोड़ रुपये और दोनों बच्चों को लेकर दुबई से फरार हो गई थीं।

बताया जाता है कि हया दुबई से पहले जर्मनी आईं और अब उन्होंने ब्रिटेन में शरण ले ली है। खबर है कि हया ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ बकिंघम पैलेस गार्डेंस में एक घर खरीदा है। बकिंघम पैलेस गार्डेंस ऐसा इलाका है जहां पर दुनिया के सबसे अमीर लोग रहते हैं। सुल्तान ने अपनी पत्नी के इस तरह से भागने पर एक कविता लिखकर अपना दर्द बयां किया था।सुल्तान ने कविता अरबी भाषा में लिखी है,जिसका शीर्षक का अंग्रेजी अनुवाद है- ‘YOU LIVED AND DIED’।कविता में शेख ने बीवी से मिले धोखे पर गुस्सा जाहिर किया है।
सुल्तान राशिद ने अपनी कविता में लिखा, “बेवफा, तुमने सबसे कीमती भरोसे को धोखा दिया और अब तुम्हारा खेल सबके सामने आ गया।तुम्हारे झूठ बोलने का वक्त खत्म हो गया और अब ये मायने नहीं रखता कि हम क्या थे और तुम क्या हो।” राशिद मकतूम ने कविता के अंत में लिखा, अब मेरी जिंदगी में तुम्हारी कोई जगह नहीं है, तुम जिसके के साथ रहना चाहती हो, रहो।अब मुझे तुम्हारे जिंदा या मरने से कोई फर्क नहीं पड़ता।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस कविता को लिखने के लिए राशिद को उनके बड़े बेटे ने प्रेरित किया था।वह उनकी पहली पत्नी के बेटे हैं।वह हया को बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं।हया से शादी करने के बाद राशिद ने अपनी अन्य पत्नियों को लगभग छोड़ दिया था,रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुल्तान राशिद के 7 बीवियां और 23 बच्चे हैं।






















