★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{टिक टॉक एप ने नफऱत फैलाने वाले इनके वीडियो हटाने के साथ ही इन सबके एकाउंट किये सस्पेंड}
[Zee Music ने इनके एलबम वीडियो अपने you tyube चैनल समेत सभी माध्यमों से हटाया]

♂÷झारखंड के तबरेज अंसारी मॉब लिंचिंग मामले का बदला लेने से जुड़े टिकटॉक वीडियो को लेकर मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस बीच, यह आरोप लगने के बाद कि विडियो में दिख रहे लोग एक म्यूजिक कंपनी के ऐल्बम में काम कर रहे हैं, उस म्यूजिक कंपनी ने उनके साथ अपने सभी विडियो प्लैटफॉर्म से हटा दिए हैं। वहीं, मीडिया ऐप टिकटॉक ने यह विडियो हटा दिया है और इनसे जुड़े लोगों के अकाउंट भी सस्पेंड कर दिए हैं।
वीडियो ऐप टिकटॉक के जरिए जारी संक्षिप्त वीडियो में पांच युवक यह कहते हुए दिख रहे हैं, तुमने भले ही मासूम तबरेज अंसारी को मार दिया हो, लेकिन अगर कल उसका बेटा बदला लेता है तो यह मत कहना कि सभी मुसलमान आतंकवादी होते हैं।

हसनैन के टिकटॉक पर 12.6 मीलियन फॉलोवर्स हैं और उसकी वीडियो को एक दिन में मीलियन लोगों द्वारा देखा जाता है। इसी तरह फैजू नाम के यूजर के टिकटॉक पर 24.1 मिलियन यूजर हैं, जिसके कारण वह टिकटॉक सेलेब्रिटी माना जाता है। ऐसे में इन लोगों की इस तरह के वीडियो को हल्के में लेना बहुत गलत है। क्योंकि मिलियन की तादाद में फॉलोवर बनाकर ये लोग ‘बदले’ जैसे संदेश को एक ब्रॉड प्लैटफॉर्म पर वायरल कर रहे हैं, बिना ये सोचे, कि इसका असर टिकटॉक के लिए पागल युवाओं की मानसिकता पर क्या पड़ेगा।
इस मामले में टिकटॉक ने कहा है कि टिक-टॉक ऐप पर कोई भी यूजर यदि किसी भी प्रकार की हिंसात्मक वीडियो डालता है तो उसके खिलाफ जीरो टोलेरेंस पॉलिसी को फॉलो किया जाता है। टिक-टॉक ने अपने बयान में कहा कि हमारी गाइडलाइन्स को नहीं मानने के चलते हमने तीन यूजर के अकाउंट को सस्पेंड कर दिया है। इसलिए हमने तीन यूजर अकाउंट भी सस्पेंड कर दिए हैं। ये तीन अकाउंट हसनैन खान, फैसल शेख और साधन फारुखी के हैं। साथ ही इस मामले में कानूनी राय भी ले रहे हैं।
बहरहाल इससे पहले कल सोशल मीडिया पर इन वीडियोज का विरोध होता रहा। इन वीडियोज के अलावा इसे बनाने वाले सेलेबस का भी विरोध हुआ। इन सेलेबस में एक फैसल शेख ने एक म्यूजिक वीडियो Zee Music के साथ किया था। लोगों ने कंपनी को टैग कर के इस बारे में सूचित किया। जब ये मामला बढ़ा तो Zee Music ने ट्वीट कर के बताया की उसने YouTube समेत अपने सभी प्लेटफोर्म से उसके गाने हटा लिए हैं






















