★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{शाहगंज नगर पालिका अध्यक्ष के आवास पर बीजेपी ने शोकसभा कर पूर्व विदेशमन्त्री को अर्पित किए श्रद्धासुमन}

♂÷शाहगंज नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल के आवास पर पूर्व विदेशमंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर एक शोकसभा का आयोजन भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया गया ।
इस मौके पर पालिकाध्यक्ष गीता जायसवाल ने कहा कि सुषमा स्वराज एक दूरदर्शी व प्रखर राष्ट्रवादी नेता थी,उनके वक्तृत्व कला का लोहा सभी मानते थे।
अध्यक्ष ने सुषमा स्वराज के विदेश मंत्री रहते हुए उनकी उपलब्धियों व उनके राजनैतिक कैरियर के बारे में बताने के साथ ही देश के प्रति उनके योगदान को याद किया गया।
अन्य वक्ताओं में प्रदीप जायसवाल ने कहा की सुषमा स्वराज बचपन से ही एक प्रखर वक्ता के रूप में ख्याति अर्जित कर चुकी थी विदेश मंत्री रहते हुए पासपोर्ट केंद्र की स्थापना किया जिसका लाभ आम जनमानस को मिल रहा है।वक्ताओं की कड़ी में रूपेश जायसवाल,सुनील अग्रहरि, सन्दीप जायसवाल,महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती रीता जयसवाल ने सभा को संबोधित कर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर शाहगंज नगर के बीजेपी कार्यकर्ता ईशान राम जायसवाल, देवी प्रसाद चौरसिया ( मंटू ), संदीप साहू, मोनू तिवारी ,अमित सिंह ,प्रमोद सिंह ,सुनील अग्रहरि ,सन्दीप जायसवाल ,दीपक सिंह, विश्वनाथ उर्फ विशु मौजूद रहे,सभा का संचालन सर्वेश चौरसिया ने किया।






















