IMG 20250220 WA0032

लेखक- राजेंद्र द्विवेदी

दिल्ली में 27 वर्ष बाद भाजपा सत्ता में आयी है। प्रथम बार विधायक बनी रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाया गया है। यह चुनाव मोदी की गारंटी के रूप में लड़ा गया और भाजपा की जीत हुई। कुर्सी पर भले ही मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता है लेकिन दिल्ली राज्य की सफलता और असफलता दोनों मोदी के खाते में जायेगी। क्योंकि जिन 25 वादे मोदी की गारंटी के रूप में भाजपा ने दिल्ली की जनता से किया है उसे पूरा करने से ही मोदी की साख बढ़ेगी। क्योंकि मुख्यमंत्री के अधिकार और बजट दोनों बहुत सीमित है। दूसरा विपक्ष में केजरीवाल जैसा शातिर सियासतबाज और विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी जैसी तेज तर्रार महिला है। हालांकि मोदी की गारंटी के रूप में सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण यमुना की सफाई का काम सरकार गठन से पहले शुरू हो गया है। इसी तरह से महिलाओं के खाते में 2500 रूपये तत्काल भेजने से मोदी की साख बढ़ेगी।

महिलाओं के खाते में 2500 रुपया कितना महत्वपूर्ण है यह आज शपथ ग्रहण के बाद पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने सवाल उठा दिया है। तीसरा अहम् पानी की समस्या है गर्मी आ रही है इस परेशानी को कैसे रेखा गुप्ता दूर करेंगी यह भी बड़ी चुनौती है। चुनाव परिणाम सीटों की संख्या के अनुपात में भाजपा जरूर 70 में 48 जीती है लेकिन मतदाताओं के समर्थकों की संख्या में मात्र 2 प्रतिशत का अंतर है। इसलिए केजरीवाल जो धरना प्रदर्शन में पीएचडी हासिल है। अगर मोदी की गारंटी पूरी नहीं हुई तो आप दिल्ली सरकार के खिलाफ निश्चित रूप से विरोध प्रदर्शन करेगी।

दिल्ली सरकार के सामने मोदी की गारंटी के रूप में 50,000 सरकारी पदों का भरा जाना, 20 लाख लोगों को स्वरोजगार देना, महिलाओं के खाते में 2500 रुपया देना, ऑटो-टैक्सी वेलफेयर बोर्ड गठन करके 10 लाख बीमा, KG से PG तक मुफ्त शिक्षा, 1700 अवैध कॉलोनियों में रहने वालों को संपूर्ण मालिकाना हक, 13000 सील दुकानों को खोलना, गिग वर्कर्स को ₹10 लाख तक का जीवन बीमा तथा केजरीवाल द्वारा चलायी जा रही फ्री बिजली, फ्री पानी, फ्री बस सेवा को जारी रखना एवं अन्य सभी वर्गों के लिए घोषित की गयी 25 योजनाएं शामिल है। कल्याणकारी और व्यक्तिगत लाभ देने वाली योजनाओं के अलावा दिल्ली की कानून व्यवस्था, पर्यावरण, जाम तथा खस्ताहाल सड़के, गंदगी जैसे प्रमुख बिंदु भी है। चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने हर वर्ग के लिए कल्याणकारी और व्यक्तिगत लाभ देने वाली योजनाएं मोदी की गारंटी के रूप में घोषित किया था जिस पर दिल्ली की जनता ने भरोसा किया। अब उसे कैसा पूरा करते है। यह समय बताएगा। यह जरूर है कि दिल्ली में मोदी की गारंटी को पूरा कर दिया तो इनका लाभ बिहार विधानसभा एवं आने वाले 2026 में होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मोदी की गारंटी के रूप में मिल सकता है।

IMG 20250220 WA0033

(लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं और यह उनके निजी विचार हैं)

By Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *