【ट्रम्प के साथ बनाए थे असुरक्षित यौन संबंध,अनुभव रहा बेहद ख़राब=स्टोर्मी डेनियल्स】

【ट्रम्प के साथ बनाए थे असुरक्षित यौन संबंध,अनुभव रहा बेहद ख़राब=स्टोर्मी डेनियल्स】

★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{पॉर्न स्टार Stormy Daniels ने किया खुलासा, कहा जब मैं उनके कमरें में गयी तो वह नग्न होकर कर रहे थे इंतेज़ार,डोनाल्ड ट्रंप के साथ सेक्स,मेरी जिंदगी के सबसे खराब 90 सेकेंड रहे}
[वर्ष 2016 में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए ट्रम्प के प्रचार के दौरान भी पॉर्न स्टार डेनियल्स ने की थी पुलिस में ट्रम्प के खिलाफ शिकायत,मुँह बन्द रखने के लिए ट्रम्प ने सहयोगी के जरिये दिया था 90 लाख रुपये]
(स्टोर्मी डेनियल्स ने अपनी क़िताब में कहा कि उनका अफ़ेयर मेलेनिया के द्वारा पुत्र के जन्म देने के चार महीने बाद शुरू हुए व शारिरिक सम्बन्ध बने)
♂÷पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स ने करीब 15 साल की चुप्पी के बाद अमेरिकी के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपने सेक्स संबंधों का खुलासा किया है। टाइम्स नाऊ के मुताबिक, स्टॉर्मी ने अपने साक्षात्कार में कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के साथ सेक्स करना उनकी जिंदगी की सबसे खराब 90 सेकेंड रहे है। साथ ही पॉर्न स्टार ने ट्रंप पर यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी पत्नी मेलानिया को बताए बिना करीब 15 साल पहले मेरे साथ संबंध बनाए थे।
जानकर आश्चर्य होगा कि पॉर्न स्टार स्टॉर्मी ने यह आरोप किसी और के पास नहीं बल्कि तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अटार्नी जनरल रहे माइकल कोहेन के सामने एक साक्षात्कार में यह खुलासा किया था। इस साक्षात्कार में स्टॉर्मी डेनियल्स ने डोनाल्ड ट्रंप के साथ बिताए अपने समय के बारे में बात की थी।

IMG 20210210 WA0016

खबर के मुताबिक स्टॉर्मी डेनियल्स ने 2006 के कथित सेक्स वाली घटना को याद कर कहा कि जब मैं कमरे में गई तो वह बेड पर नग्न अवस्था में मेरा इंतजार कर रहे थे। मेरे जाते ही उन्होंने कहा कि अब तुम्हारी बारी है। मैं हैरान रह गई फिर मैंने पूछा कि क्या? वह बोले कि अब दिखाओ कि तुम कितने खराब तरीके से मेरे साथ सेक्स कर सकती हो। स्टॉर्मी ने कहा कि इस घटना के बाद मैं खुद से नफरत करने लगी थी।
पॉर्न स्टार ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप का प्राइवेट पार्ट औसत से भी छोटा है। यही नहीं डेनियल्स ने कहा कि अब तक जितने भी लोगों से उसने शारिरिक संबंध बनाया सबसे खराब अनुभव डोनाल्ड ट्रंप के साथ ही रहा।
इस मामले में डोनाल्ड ट्रंप ने पॉर्न स्टार के खुलासे के बाद पहले भी बयान दिया था। ट्रंप ने इस बात को स्वीकार किया था कि उसने पॉर्न स्टार के साथ सेक्स किया था,इसके साथ ही ट्रंप ने यह भी कहा था कि इस तरह के समझौते सेलिब्रिटी व आमलोगों के बीच बेहद आम बात है। 2016 में अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की कैपेंनिंग के समय ट्रंप का अफेयर चल रहा था।
बता दें कि इसके पीछे की वजह है एक बड़ा खुलासा जो खुद इस पोर्न स्टार ने किया था।इतना ही नहीं ट्रंप ने मुंह बंद रखने के लिए पोर्न स्टार को 130,000 डॉलर (करीब 90 लाख रु) दिए थे। ये रकम उस वक्त डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सहयोगी माइकल कोहेन को स्टॉर्मी डेनियल्स को देने के लिए दी थी। जिसके बाद स्टॉर्मी डेनियल्स ने इसकी शिकायत पुलिस में भी कर थी। उनका ये अफेयर तब शुरू हुआ जब ट्रंप की वाइफ मेलानिया ने बेटे को जन्म दिया था। पोर्न स्टार ने कहा कि ट्रंप के बेटे के जन्म के चार महीने बाद दोनों के संबंध बने थे।
पॉर्न स्टार के शिकायत का नतीजा ये हुआ कि डोनाल्ड ट्रंप के सहयोगी माइकस कोहेन को जेल भेज दिया गया था। स्टॉर्मी डेनियल्स ने बाद में अपनी किताब में डोनाल्ड ट्रंप के साथ बिताए गये पलों को लेकर कई सनसनीखेज और हैरान करने वाले खुलासे किए थे। अब साक्षात्कार में पॉर्न स्टार ने उस घटना के लिए ट्रंप के तब के सहयोगी माइकस कोहेन से माफी मांगी है।

Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *