【पत्रकार डेनियल पर्ल के हत्यारे अलक़ायदा आतंकी शेख़ को रेस्ट हाऊस भेजने की अधिसूचना जारी】

【पत्रकार डेनियल पर्ल के हत्यारे अलक़ायदा आतंकी शेख़ को रेस्ट हाऊस भेजने की अधिसूचना जारी】

★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{पाकिस्तान के सिंध प्रांत की सरकार ने अधिसूचना जारी कर कहा कि सईद अहमद उमर शेख़ से परिजन सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक प्रितिदिन मिल सकते हैं}
[अलकायदा आतंकी शेख ने अपने सहयोगियों के साथ 2002में डेनियल पर्ल की अपहरण के बाद हत्या कर दी थी,पर्ल आईएसआई व आतंकी संगठन अलकायदा के बीच सम्बन्धों पर तैयार कर रहे थे रिपोर्ट]
♂÷अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की गला काटकर नृशंस हत्या करने वाले अलकायदा के आतंकी को पाक में सिंध प्रांत की सरकार ने रेस्ट हाउस भेजने की अधिसूचना जारी की है।
पाकिस्तानी अधिकारियों ने अलकायदा के आतंकवादी अहमद उमर सईद शेख को जेल से कराची केंद्रीय कारागार के परिसर में एक नवनिर्मित भवन में भेजने की अधिसूचना जारी की है। वह अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के अपहरण एवं हत्या मामले में मुख्य आरोपी है।
न्यायमूर्ति उमर अता बांदियाल की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने ब्रिटेन में जन्में शेख (46) को मौत की सजा का सामना करने वाले कैदियों की कालकोठरी से सरकारी रेस्ट हाउस में भेजने का आदेश दिया था, जिसके बाद शनिवार को अधिसूचना जारी की गई।
‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने सिंध के गृह विभाग द्वारा छह फरवरी को जारी अधिसूचना का हवाला देते हुए एक खबर में कहा है कि सभी संदिग्धों को वहां भेजा जाना है, ताकि वे अपने परिवार से मिल सकें।
अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘बहरहाल, बाहरी दुनिया से जुड़ने के लिए इंटरनेट, टेलीफोन और कोई अन्य उपकरण या संचार के साधन मुहैया नहीं कराए जाएंगे।’’
अखबार ने कहा कि इसमें संदिग्ध के परिवार के लोग प्रतिदिन सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक उनसे मिल पाएंगे, लेकिन वे बाहर से कोई सामान लेकर वहां नहीं जा सकेंगे।

Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *