IMG 20191119 WA0006 1

★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{पूर्वमंत्री कृपाशंकर सिंह के बड़े भाई गोपीनाथ सिंह का 96 वर्ष की उम्र में हुआ निधन}

IMG 20191119 WA0006

♂÷महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्यमन्त्री कृपाशंकर सिंह के बड़े भाई गोपीनाथ सिंह का निधन 96 वर्ष की आयु में हो जौनपुर के सहोदरपुर में हो गया है।
मालूम हो कि उत्तरप्रदेश के जौनपुर जिले के तेज़ीबाज़ार सहोदरपुर के मूल निवासी श्री सिंह के बड़े भाई गोपीनाथ सिंह उक्त गाँव मे ही निवास करते हैं।
आज मंगलवार को दोपहर बाद चार बजे 96 वर्षीय गोपीनाथ सिंह ने अंतिम साँस ली।
इस ख़बर को सुनकर सहोदरपुर में शुभचिंतकों,इष्टमित्रों, रिश्तेदारों समेत आमजन पहुँचने शुरू हो गए हैं।
पार्थिव शरीर का दाह संस्कार मंगलवार की रात 10 बजे वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया जायेगा।
कृपाशंकर सिंह भी भाई के निधन की खबर पाते ही दाहसंस्कार में शामिल होने हेतु वाराणसी पहुँच गए हैं।

By Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *