★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{नायगांव,वसई ,नालासोपारा तथा विरार में भी दिखा पूर्व गृहराज्य मन्त्री कृपाशंकर सिंह के “परिश्रम” का “पसीना”}
[उत्तर भारतीयों के क़द्दावर नेता कृपाशंकर सिंह “परिश्रम” संकल्प यात्रा के तहत कर रहे हैं उत्तर भारतीयों से जनसंपर्क और उनकी क्षमता से करा रहे परिचित]
(एनसीपी के महासचिव अखिकेश सिंह ने कहा समाज के कुछ लोगों से निवेदन है कि दलगत भावना को दूर रखकर कृपाशंकर सिंह के संकल्प अभियान का बने हिस्सा)
♂÷आज बुधवार को पूर्व गृहराज्य मन्त्री व उत्तर भारतीयों के क़द्दावर नेता कृपाशंकर सिंह ने पालघर ज़िले के तमाम क्षेत्रों में “परिश्रम” संकल्प यात्रा के दौरान भारी तादात में लोगों से मुलाकात की।

हिन्दी भाषियों की सुरक्षा, स्वाभिमान, सम्मान तथा विकास का संकल्प लेकर मुंबई व मुम्बई के उपनगरों में लाखों की सँख्या में बसे उत्तर भारतीयों से पदयात्रा के दौरान सम्पर्क करने निकले पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने आज मुंबई के बाहर नायगांव, नालासोपारा और वसई-विरार परिसर में सभी धर्मों के हिंदी भाषियों से संपर्क किया। कृपाशंकर सिंह की परिश्रम जनसंपर्क यात्रा का अच्छा प्रतिसाद देखने को मिला।परिश्रम संकल्प यात्रा से जुड़े मुंबई राकांपा के महासचिव अखिलेश सिंह ने कहा कि मैं उत्तर भारतीय समाज के कुछ राजनीतिक लोगों से निवेदन करता हूं कि वे अपनी दलगत भावना को दूर रखकर कृपाशंकर सिंह के संकल्प अभियान का हिस्सा बने।

उत्तर भारतीय समाज के साथ राजनीति न की जाए, क्योंकि पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, पूर्व मंत्री रमेश दुबे और पूर्व मंत्री चंद्रकांत त्रिपाठी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में शुरू हुई परिश्रम संकल्प यात्रा का मकसद उत्तर भारतीय हिंदीभाषी समाज की भावना को जानना, उनका दुख-दर्द बांटना और उनकी मदद करना है।

परिश्रम संकल्प यात्रा नायगांव, नॉर्थ एंड लेन (वसई), 60 फीट रोड, राजपूतना एकता फाउंडेशन, वसंत नगरी, संतोष गुप्ता के घर, राजपूत डेरी, रश्मी, वृंदावन गार्डन, डॉ. ओमप्रकाश दुबे, एवरसाइन टाकी इलाके से गुजरी। इस यात्रा में सैकड़ो लोग सम्मलित हुए जिसमे मुख्य रूप से एड अखिलेश चौबे, रामबक्श सिंह, कांग्रेस नेता एड आर पी पाण्डेय, कृपाशंकर पाण्डेय, शिवसैनिक आनंद दुबे, आर पी सिंह, कृपाशंकर तिवारी, जितेंद्र सिंह, सतीश सिंह, जीतेन्द्र सिंह, अवनीश सिंह, आदिनाथ पांडेय, नवीन सिंह, प्रभात सिंह (बबलू), भरत गुप्ता, राकेश सिंह, विजय सिंह (डब्लू)जनार्दन सिंह, संजय सिंह, नागेंद्र तिवारी, प्रिंस सिंह, सुनील तिवारी, शनि सिंह, हरिकेश सिंह, बिजेंद्र सिंह, प्रवीण राय , शनि सिंह, विजय सिंह गब्बर, अनिल बनिया, सिद्दार्थ शर्मा, संतोष गुप्ता समेत अनेक गणमान्य हिंदी भाषी उपस्थित रहे।






















