【राजा भैया को भी नहीं छोड़ा मोदी मैजिक ने】

★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{यूपी की राजनीति के कद्दावर नाम राजा भैया भी बह गए मोदी लहर में,इनके पार्टी के प्रत्याशियों को जनता ने किया बुरी तरह से ख़ारिज}

WhatsApp Image 2019 05 26 At 8.26.36 AM

[अपराजेय माने जाने वाले कुंडा के राजा भैया के तिलिस्म को छिन्न भिन्न करके चला गया लोकसभा चुनाव]
♂÷केन्द्र में पांच साल के शासन के बल पर मोदी लहर ने इस लोकसभा चुनाव में सुनामी का रूप ले लिया जिसमें न केवल देश के पश्चिम और उत्तरी भाग बल्कि पूर्वी हिस्से में भी भारतीय जनता पार्टी ने अपने विरोधियों के पैर उखाड़ दिये और लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत हासिल कर इतिहास रच दिया। इस सुनामी का असर इतना व्यापक रहा कि दक्षिण के तीन राज्यों को छोड़कर पूरा देश मोदीमय हो गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता के आगे एक बार फिर बड़े से बड़े राजनीतिक दलों की तमाम रणनीति और लुभावने वादे धराशायी हो गये और पिछली बार की तरह उसे इस बार भी मुंह की खानी पड़ी। पार्टी करीब एक दर्जन राज्यों में अपना खाता भी नहीं खोल पायी और 52 सीटों पर ही अपने प्रत्याशियों को सदन के मुंह दिखा पायी है।
इस बीच बताते चले यूपी में बाहुबली नेता कहे जाने वाले निर्दलीय विधायक व पूर्व काबीना मन्त्री राजा भैया और उनकी जनसत्ता पार्टी भी लोक सभा चुनाव में कोई कमाल नहीं दिखा पाई, बल्कि उनका खेमा भी जैसे पहले से ही अपनी हैसियत जान बेजान से चुनावी युद्ध मे भाग लिए था।
कटाक्षों की बौछार झेलना पड़ा सो अलग,कुंडा से पांच बार विधायक रहे राजा भैया का प्रतापगढ़ और कौशांबी में अभी भी दबदबा है, लेकिन इन निर्वाचन क्षेत्र में वह अपने उम्मीदवारों को ठीकठाक वोट नहीं दिला पाए। प्रतापगढ़ से जनसत्ता पार्टी के उम्मीदवार अक्षय प्रताप सिंह 46,963 वोट पाकर चौथे पायदान पर रहे। कौशांबी में इसी पार्टी के उम्मीदवार शैलेंद्र कुमार 1.56 लाख वोट पाकर तीसरे पायदान पर रहे जिसके चलते दोनों उम्मीदवारों की जमानत तक जब्त हो गई। इसके साथ ही राजा भैया की अपराजेयता भी अब संदिग्ध हो गई है।

WhatsApp Image 2019 05 26 At 8.26.27 AM

प्रतापगढ़ सीट
जानकारी के लिए बता दे बाहुबली नेता राजा भैया ने प्रतापगढ़ सीट से अपने रिश्तेदार अक्षय प्रताप उर्फ गोपाल जी को चुनाव मैदान में उतारा था। लेकिन अक्षय प्रताप सिंह 46,963 वोट पाकर चौथे पायदान पर रहे। अक्षय प्रताप से ज्यादा वोट कांग्रेस की उम्मीदवार रानी रत्ना सिंह को मिले, जो इलाके में राजा भैया की राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी भी मानी जाती हैं। हालांकि रत्ना सिंह भी अपनी जमानत नहीं बचा सकीं। उन्हें 76686 वोट मिले, जो कुल वोटों का 8.43 प्रतिशत ही हैं। प्रतापगढ़ सीट पर जीत बीजेपी के संगम लाल गुप्ता को मिली है, जिन्हें 436291 वोट मिले। वहीं दूसरे नंबर गठबंधन प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे अशोक त्रिपाठी को 318539 वोट मिले।

WhatsApp Image 2019 05 26 At 8.26.28 AM

कौशांबी सीट
राजा भैया की जनसत्ता पार्टी ने उम्मीदवार शैलेंद्र कुमार को कौशांबी लोकसभा सीट पर उतारा था। यहां भी पार्टी प्रत्याशी शैलेंद्र कुमार जमानत नहीं बचा सकी। शैलेंद्र कुमार को 156406 मिले जो कुल पड़े वोटों का 16.05 प्रतिशत है। इस सीट पर जीत बीजेपी के विनोद सोनकर को मिली जिन्हें 383009 वोट हासिल हुए। दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी के कैंडिडेट इंद्रजीत सरोज रहे जिन्हें 344287 वोट हासिल हुए। इंद्रजीत सरोज किसी जमाने में बीएसपी पार्टी के कद्दावर नेता हुआ करते थे।

Hot this week

मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे बात-संजय शर्मा

(गणपत दैय्या)(जैसलमेर) IFWJ के जैसलमेर अध्यक्ष ने वन पर्यावरण एवं...

राष्ट्र निर्माण में राजीव गांधी की महती भूमिका

लेखक जयतिलक आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी...

वैश्विक संकट और ऊर्जा युद्ध के बीच आत्मनिर्भरता की राह पर भारत!

लेखक-ओपी पाल समंदर में महा-सर्वे और जमीन पर कोयले के...

विभाग आवंटन में योगी ने टीम गुजरात को दिया कड़ा संदेश- दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा!

लेखक:मनोज श्रीवास्तव मंत्रिमंडल विस्तार देकर तो योगी ने यही संदेश...

पीएम मोदी को नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान मिलना राष्ट्र के लिए गर्व का विषय:डॉ मोहन यादव

(दीपक निखारे)(भोपाल) पीएम को "ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन...

Topics

मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे बात-संजय शर्मा

(गणपत दैय्या)(जैसलमेर) IFWJ के जैसलमेर अध्यक्ष ने वन पर्यावरण एवं...

राष्ट्र निर्माण में राजीव गांधी की महती भूमिका

लेखक जयतिलक आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी...

वैश्विक संकट और ऊर्जा युद्ध के बीच आत्मनिर्भरता की राह पर भारत!

लेखक-ओपी पाल समंदर में महा-सर्वे और जमीन पर कोयले के...

विभाग आवंटन में योगी ने टीम गुजरात को दिया कड़ा संदेश- दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा!

लेखक:मनोज श्रीवास्तव मंत्रिमंडल विस्तार देकर तो योगी ने यही संदेश...

पीएम मोदी को नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान मिलना राष्ट्र के लिए गर्व का विषय:डॉ मोहन यादव

(दीपक निखारे)(भोपाल) पीएम को "ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन...

भारत-यूएईः व्यापारिक साझेदारी की ऊंची उड़ान

लेखक-अरविंद जयतिलक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई की यात्रा ने...

पूर्वांचल और महाराष्ट्र के बीच है सदियों पुराना नाता: देवेंद्र फडणवीस

(मुकेश सेठ)(मुम्बई) मुख्यमंत्री ने मुम्बई विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में...

चौरासी माल’ से ‘तराई’ तक की रोचक कथा

लेखक: प्रयाग पाण्डे 'नाम' की महिमा निराली है। 'नाम' को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img